Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बीडीओ की बड़ी पहल- जाम की स्थिति से मुक्ति दिलाने के लिए चौकीदार की करेंगे नियुक्ति
    Breaking News झारखंड

    बीडीओ की बड़ी पहल- जाम की स्थिति से मुक्ति दिलाने के लिए चौकीदार की करेंगे नियुक्ति

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फोटो:कुंडहित बीडीओ सह सीओ गिरीवर मिंज।

    ✍निजाम खान

    जामताड़ा:  कहा जाता है कि सड़कों पर अगर जाम लगे और लोगों को आवाजाही करने में दिक्कत हो तो लोग अपने आप में स्वयं को दांत पीसते हुए स्वयं को कोसने लगते हैं।अक्सर देखा जाता है कि लोग विरोध प्रदर्शन करने पर सड़क जाम कर देते हैं जिससे काफी दिक्कतें होती है।जिस पर जाम से मुक्ति दिलाने में जिले के वरीय पदाधिकारी या फिर प्रखंड के वरीय पदाधिकारी और पुलिस का अहम रोल रहता है।बता दें कुंडहित प्रखंड मुख्यालय स्थित मुख्य मार्ग पर प्रति शुक्रवार और मंगलवार को सड़कों पर जाम की स्थिति बन जाती है। बता दे दोनों दिन मुख्य रूप से कुंडहित में हटिया लगती है। जिससे क्षेत्र के लोग हटिया खरीदने आते हैं जिस कारण जाम की स्थिति बन जाती है।जाम की स्थिति बन जाने से एक और जहां लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है वही प्रखंड मुख्यालय काम से आए लोगों के लिए भी भारी मुश्किलों का सबब बन जाता है। साथ ही छात्रों- छात्राओं को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सवाल उठना तो लाजमी था कि जाम की स्थिति से लोगों को मुक्ति कैसे मिले? इसको सुध लेने वाला आखिर कौन होगा?लेकिन अब क्षेत्र के लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। इस और कुंडहित बीडीओ सह सीओ गिरिवर मिंज ने बड़ी पहल कर दी है। बताते चलें दैनिक भास्कर से श्री मिंज ने कहा कि हर मंगलवार और शुक्रवार को मुख्यालय स्थित मुख्य मार्ग पर एक चौकीदार की नियुक्ति की जाएगी।जिनका मुख्य कार्य मुख्य सड़क पर जाम की स्थिति नहीं बनने देना होगा। सड़कों पर वाहनों को पार करने में चौकीदार मुख्य भूमिका निभाएंगे। श्री मिंज ने कहा कि इससे लोगों को दिक्कतें नहीं होगी। लोग आसानी से प्रखंड मुख्यालय व हटिया परिसर जाकर अपने कार्य को पूर्ण कर सकेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआदर्श नेता डॉक्टर विशेश्वर खां के याद में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
    Next Article नाबार्ड के सौजन्य से एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.