Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नाबार्ड के सौजन्य से एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन
    Breaking News झारखंड

    नाबार्ड के सौजन्य से एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कुंडहित/जामताड़ा:  रविवार को प्रखंड के सुदूरवर्ती बागडेहरी पंचायत में नाबार्ड के सौजन्य से एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को स्वरोजगार के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान समूह की महिलाओं को विभिन्न रोजगार परक कार्यों की जानकारी देते हुए उन्हें किसी रोजगार से जुड़ने की सलाह दी गई। कार्यक्रम के दौरान समूह की महिलाओं से उनके समूह की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई साथ ही उन्हें स्थानीय बाजार संसाधन आदि की उपलब्धता के हिसाब से अपने लिए स्वरोजगार चुनने की बात कही गई। ताकि उनकी आजीविका में वृद्धि हो और समूह गठन का उद्देश्य पूरा हो सके। बागडेहरी की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सिलाई प्रशिक्षण कराने की मांग की गई। महिलाओं की इस मांग पर कार्यक्रम का आयोजन कर रहे संस्था आन्तिका के सचिव मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में नाबार्ड के सहयोग से इस क्षेत्र की महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण देने के लिए कार्यक्रम आयोजित कराए जाएंगे। श्री सिंह ने बताया कि कुंडहित एवं नाला क्षेत्र में संचालित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं काफी जागरूक हैं। और ग्रुप के प्रति काफी संवेदनशील है। इनको सही दिशा और प्रशिक्षण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संस्था के माध्यम से नाबार्ड से अपील की जाएगी कि वह इन समूह की महिलाओं को सही दिशा और प्रशिक्षण प्रदान करें। ताकि इन महिलाओं की आजीविका का स्तर ऊंचा हो सके। कार्यक्रम के दौरान रिसोर्स पर्सन विजय कुमार ने समूह की महिलाओं को विभिन्न प्रकार के रोजगार मूलक कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही उनकी अभिरुचि की जानकारी लेकर उसके अनुरूप कार्य करने की सलाह दी। कार्यक्रम में संस्था के सचिव मुकेश कुमार सिंह के अलावे रिसोर्स पर्सन विजय कुमार मोहन मंडल के अलावे शिव दुर्गा लक्ष्मी सरस्वती जय मां काली सहारा जमजम सहित दर्जनभर स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।
    फोटो : प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबीडीओ की बड़ी पहल- जाम की स्थिति से मुक्ति दिलाने के लिए चौकीदार की करेंगे नियुक्ति
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद जमशेदपुर

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.