आदर्श नेता डॉक्टर विशेश्वर खां के याद में निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
बागडेहरी/जामताड़ा: रविवार को मध्य विद्यालय लाइकापुर परिसर में डॉक्टर विशेश्वर खां वेलफेयर सोसायटी की ओर से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। नेत्र का जांच दिशा आई हॉस्पिटल सेवड़ापुली के विशेषज्ञ डॉक्टर सोमेंद्र नाथ घोष ने किया।मौके पर लोगों को निशुल्क दवा व चश्मा का भी वितरण किया गया। बता दे शिविर के माध्यम से 191 मरीजों की इलाज की गई तथा 78 जरूरतमंद लोगों को निशुल्क चश्मा दिया गया।सोसायटी के सचिव गौतम खां ने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य है सुदूरवर्ती क्षेत्र के लोग शहरी क्षेत्र में जाकर अपनी आंख का इलाज नहीं करा पाते हैं वैसे लोगों को मुफ्त में इलाज कराने, मुफ्त में दवाई व चश्मा देना का सोसाइटी काम करती है।कहा कि यह शिविर का आयोजन प्रत्येक वर्ष डॉक्टर खां के याद में किया जाता है।बताते चलें डॉक्टर खां नाला विधानसभा से लगातार 9 बार विधायक रह चुके। जिन्हें आज भी लोग आदर्श नेता के रूप में याद करते हैं। वही सोसायटी के सचिव रथीन घोष ने कहा कि हमारे जन नेता श्री खा का उद्देश्य था गरीब और निचले तबके के लोगों को सहायता कर ऊपर उठाना। जिनके सपनों को पूरा करने के लिए प्रत्येक वर्ष निशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाता है। वहीं शिविर के दौरान बागडेहरी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य अरुण मुखर्जी लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे हैं जिनको सोसायटी की ओर से 5 हजार रूपये का चेक प्रदान किया गया। मौके पर बागडेहरी के थाना प्रभारी भास्कर झा, सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक विमान सिंह ,हरप्रसाद खा, हरीसाधन खां, अजीत घोष, उद्धेश्वर सोरेन, सत्यजीवमंडल संतोष मंडल,स्वपन माजी ,रामकृष्ण मंडल, निमाई खां, विवेक खा, पलाश खां,संतोष पातर, मिहिर पान आदि गणमान्य गण मौजूद थें।
https://youtu.be/QtmkdmHF2sU

