Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लायंस क्लब भारत के साकची कार्यालय में धूमधाम से मना होली मिलन समारोह
    जमशेदपुर झारखंड

    लायंस क्लब भारत के साकची कार्यालय में धूमधाम से मना होली मिलन समारोह

    Aman OjhaBy Aman OjhaMarch 3, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत द्वारा साकची स्थित क्लब कार्यालय में होली मिलन समारोह का हर्षाेल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों और पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं और समाज में प्रेम व आपसी भाईचारे का संदेश प्रसारित किया।

    समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित जोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि होली का त्योहार आपसी गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने का पर्व है। उन्होंने क्लब के सभी सदस्यों को एकजुट होकर सेवा कार्यों में इसी ऊर्जा के साथ लगे रहने की प्रेरणा दी।

    कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लेते हुए सदस्यों ने गीतों और हास्य-परिहास के बीच उत्सव मनाया। इस मिलन समारोह में लायन भरत सिंह, लायन शक्ति सिंह, आयुष्मान सिंह, राजेश सिंह, सुधीर पांडे, मनिंदर शर्मा, धीरज, सत्येंद्र सिंह तोमर सहित क्लब के कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य गण गरिमामय रूप से उपस्थित थे।

    सभी पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे आने वाले समय में सेवा के नए आयाम स्थापित करेंगे और जरूरतमंदों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम का समापन सामूहिक फोटो सत्र के साथ हुआ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर ‘‘भारत’’ को रीजन कॉन्फ्रेंस में मिले सात अवार्ड, भरत सिंह को मिला ‘‘गोल्ड जेड.सी.’’ का सम्मान
    Next Article जमशेदपुर के न्यू ग्रीन सिटी में होली मिलन समारोह, मेयर सुधा गुप्ता का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.