Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुबिली पार्क से विद्युत सज्जा का शुभारंभ, टाटा समूह के संस्थापक दिवस की हुई भव्य शुरुआत
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जुबिली पार्क से विद्युत सज्जा का शुभारंभ, टाटा समूह के संस्थापक दिवस की हुई भव्य शुरुआत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMarch 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुबिली पार्क से विद्युत सज्जा का शुभारंभ, टाटा समूह के संस्थापक दिवस की हुई भव्य शुरुआत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। टाटा समूह ने अपने संस्थापक दिवस समारोह की औपचारिक शुरुआत सोमवार को ऐतिहासिक जुबिली पार्क से कर दी। टाटा संस के चेयरमैन डॉ. एन. चंद्रशेखरन ने विद्युत सज्जा का उद्घाटन किया, जिसके साथ ही पूरा शहर रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। मुख्य समारोह 3 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

    विद्युत सज्जा के उद्घाटन के अवसर पर जुबिली पार्क में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। रोशनी से सजा पार्क और आसपास का इलाका आकर्षण का केंद्र बना रहा।

    मीडिया से बातचीत में टाटा संस के चेयरमैन डॉ. एन. चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा समूह झारखंड के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ हुए समझौते के तहत समूह राज्य में बड़े निवेश की योजना पर कार्य कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।

    डॉ. चंद्रशेखरन ने जमशेदपुर सहित झारखंडवासियों को संस्थापक दिवस की शुभकामनाएं दीं और सभी से विद्युत सज्जा का आनंद उठाने की अपील की।

    इस अवसर पर टाटा समूह के कई वरिष्ठ अधिकारी, प्रशासनिक पदाधिकारी और शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संस्थापक दिवस को लेकर पूरे शहर में उत्साह का माहौल है।

    जुबिली पार्क से विद्युत सज्जा का शुभारंभ टाटा समूह के संस्थापक दिवस की हुई भव्य शुरुआत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से नवनिर्वाचित मेयर सुधा गुप्ता की शिष्टाचार मुलाकात
    Next Article सामाजिक संस्था लोक समर्पण के होली मिलन समारोह में जमकर उड़े अबीर-गुलाल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने लिया हिस्सा

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.