Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ज़मीर की नीलामी: समाज किस दिशा में?
    Breaking News Business Headlines अपराध कारोबार मेहमान का पन्ना राजनीति राष्ट्रीय संवाद की अदालत

    ज़मीर की नीलामी: समाज किस दिशा में?

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    ज़मीर की नीलामी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ज़मीर की नीलामी आज हमारे समाज की सबसे बड़ी त्रासदी बनती जा रही है। सच और नैतिकता की कसौटी पर खड़े इस दौर में सवाल उठता है कि हम किस दिशा में बढ़ रहे हैं।

    राष्ट्र संवाद
    मुंबई (इंद्र यादव) आज का दौर वह है जहाँ ‘सच’ क्या है, यह इस बात से तय होता है कि बोलने वाले के पास कितनी ताकत है। “नंगा राजा” अब छिपने की कोशिश भी नहीं करता, क्योंकि उसे पता है कि सवाल पूछने वाली जुबानें या तो चुप हैं या डरी हुई हैं। मासूमियत पर नफरत का साया !

    सबसे डरावनी बात यह है कि अब नफरत बच्चों के बस्तों तक पहुँच गई है। जो बच्चे कल तक साथ खेलते थे, अब हमदर्दी दिखाने से पहले एक-दूसरे का ‘मजहब’ पूछते हैं। अगर शिक्षा में ही जहर होगा, तो भविष्य में नागरिक नहीं, सिर्फ भीड़ पैदा होगी। टीवी और अखबार: सच का दम घुट रहा है!

    मीडिया, जिसे लोकतंत्र का रक्षक होना था, अब शोर मचाने वाली ऐसी दुकान बन गया है जहाँ सच को दफन कर दिया जाता है। जब न्यूज रूम से सिर्फ चीखें और झूठ निकलता है, तो आम इंसान समझ ही नहीं पाता कि सही क्या है और गलत क्या। राजनीति: सिर्फ कुर्सी का खेल!

    आज राजनीति सेवा का जरिया नहीं, बल्कि सौदेबाजी का बाजार है। यहाँ सिद्धांतों की जगह ‘बिकने’ का हुनर चलता है। चुनाव अब तरक्की के नाम पर नहीं, बल्कि लोगों को आपस में लड़ाकर जीते जा रहे हैं।न्याय की धुंधली तस्वीर !

    जब आम आदमी को लगने लगे कि कानून सबके लिए बराबर नहीं है, तो समझ लीजिए कि समाज बिखर रहा है। विकास के नाम पर जब कमजोर की सांसें छीनी जाने लगें, तो वह तरक्की नहीं बल्कि विनाश है।

    इस अंधेरे में वही इंसान असली नायक है जिसने सब कुछ खोकर भी अपना जमीर (ईमान) जिंदा रखा है। यह किसी एक के खिलाफ शिकायत नहीं, बल्कि हम सबके लिए एक चेतावनी है। अगर हम आज भी चुप रहे, तो आने वाली पीढ़ियां हमें इस खामोशी के लिए कभी माफ नहीं करेंगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभूमिहार महिला समाज का ‘रंग-धनक’ होली मिलन, एकता और सांस्कृतिक समरसता का संदेश
    Next Article दिवास्वप्न संवाद पुस्तक चर्चा में शिक्षाविदों के विचार

    Related Posts

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    August 4, 2026

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    August 4, 2026

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूपी : डीजल टैंकर बिजली के पोल से टकराया, लगी भीषण आग, 3 लोगों की जिंदा जलकर मौत

    गुजरात : चांदीपुरा वायरस ने मचाया कहर, 22 बच्चों की मौत, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर

    असम : सीआरपीएफ अधिकारी ने दो सहकर्मियों की हत्या करने के बाद की आत्महत्या

    तमिलनाडु पुलिस ने उदयनिधि को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

    सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस : यौन केस मामलों में लज्जा भंग या बेबस महिला जैसे शब्दों का न हो इस्तेमाल

    लॉक अप के विनर को लेकर चर्चा तेज, शिवांगी जोशी के नाम की खबरों से सोशल मीडिया पर बहस

    संसद की कार्यवाही में व्यवधान डाल रहे कांग्रेस और उसके सहयोगी दल: भाजपा

    फुटपाथ पर पैदल चलना मौलिक अधिकार, सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को तत्काल निशानदेही के दिए निर्देश

    कोहली-गंभीर विवाद पर पूर्व अंपायर अनिल चौधरी का बड़ा खुलासा, आक्रामकता जरूरी लेकिन सीमा नहीं लांघनी चाहिए

    नंबर प्लेट छिपाने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धोखाधड़ी नहीं मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.