Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ग्रेजुएट कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मना होली-मिलन समारोह
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    ग्रेजुएट कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मना होली-मिलन समारोह

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ग्रेजुएट कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मना होली-मिलन समारोह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। ग्रेजुएट कॉलेज के सेमिनार हॉल में होली-मिलन समारोह का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना से हुई। मुख्य अतिथि प्राचार्या डॉ. वीणा सिंह प्रियदर्शी का स्वागत डॉ. सविता मिश्रा एवं डॉ. संगीता बिरूवा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।

    अपने संबोधन में प्राचार्या ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह पर्व रबी फसलों की कटाई के साथ खुशहाली और हर्षोल्लास का संदेश भी देता है। स्वागत भाषण प्रो. प्रतिमा सिंहा ने दिया, जबकि विषय प्रवेश हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. भारती कुमारी ने कराया। कार्यक्रम का संचालन मोनिका और श्रुति ने संयुक्त रूप से किया तथा धन्यवाद ज्ञापन संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. अर्चना सिंहा ने किया।

    समारोह में छात्राओं ने पारंपरिक होली गीतों पर आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। शांतिनिकेतन में मनाए जाने वाले वसंत उत्सव की झलक डॉ. दीप्ति और डॉ. अरुंधति ने छात्राओं स्नेहा और प्रीति के साथ मनमोहक नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत की, जिसे खूब सराहना मिली।

    कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण छात्राओं द्वारा लगाए गए फूड स्टॉल रहे, जहां सभी ने विविध स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। समारोह में सभी शिक्षकगण एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।

    ग्रेजुएट कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मना होली-मिलन समारोह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहोली पर्व को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक संपन्न, शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील
    Next Article नगर निकाय चुनाव में गौड़ समाज की ऐतिहासिक जीत: आदित्यपुर नगर निगम एवं मानगो से समाज के दो प्रत्याशियों ने फहराया विजय परचम।

    Related Posts

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    July 4, 2026

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.