Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्र संवाद की विश्वसनीयता पर फिर लगी मुहर, सटीक साबित हुआ सर्वे धनबल के सहारे कराए गए सर्वे धरे रह गए, निष्पक्ष आकलन पर खरा उतरा राष्ट्र संवाद
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय सरायकेला-खरसावां संवाद की अदालत संवाद विशेष हजारीबाग

    राष्ट्र संवाद की विश्वसनीयता पर फिर लगी मुहर, सटीक साबित हुआ सर्वे धनबल के सहारे कराए गए सर्वे धरे रह गए, निष्पक्ष आकलन पर खरा उतरा राष्ट्र संवाद

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद की विश्वसनीयता पर फिर लगी मुहर, सटीक साबित हुआ सर्वे धनबल के सहारे कराए गए सर्वे धरे रह गए, निष्पक्ष आकलन पर खरा उतरा राष्ट्र संवाद

    देवानंद सिंह

    मानगो नगर निगम और जुगसलाई नगर परिषद चुनाव के परिणाम घोषित होते ही एक बार फिर राष्ट्र संवाद की विश्वसनीयता पर मुहर लग गई। चुनाव पूर्व प्रकाशित सर्वे रिपोर्ट में जिन प्रत्याशियों की बढ़त और जीत की संभावना जताई गई थी, परिणाम लगभग उसी के अनुरूप सामने आए।

    चुनावी माहौल के बीच कई राजनीतिक दलों और समर्थकों द्वारा अपने-अपने पक्ष में सर्वे कराए जाने की चर्चाएं भी जोरों पर थीं। धनबल और संसाधनों के सहारे तैयार कराए गए कई सर्वे परिणामों में एकतरफा जीत के दावे किए गए थे, लेकिन मतगणना के बाद वे आंकड़े धराशायी हो गए।

    इसके विपरीत, राष्ट्र संवाद ने जमीनी फीडबैक, बूथ स्तर की समीक्षा और मतदाताओं की नब्ज को समझते हुए निष्पक्ष और तथ्यपरक सर्वे प्रस्तुत किया था। सर्वे में न केवल मुकाबले की वास्तविक स्थिति दर्शाई गई थी, बल्कि संभावित मतांतर और त्रिकोणीय संघर्ष जैसे पहलुओं का भी सटीक आकलन किया गया था।

    राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि निष्पक्ष पत्रकारिता और जमीनी सच्चाई के आधार पर तैयार रिपोर्ट ही अंततः विश्वसनीय साबित होती है। चुनाव परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया कि मतदाता का मिजाज समझने के लिए केवल प्रचार या संसाधन नहीं, बल्कि क्षेत्रीय समझ और भरोसेमंद संवाद जरूरी है।

    परिणाम आने के बाद पाठकों और राजनीतिक हलकों में यह चर्चा रही कि राष्ट्र संवाद ने एक बार फिर अपनी निष्पक्षता और विश्वसनीयता को सिद्ध किया है।

    निष्पक्ष आकलन पर खरा उतरा राष्ट्र संवाद राष्ट्र संवाद की विश्वसनीयता पर फिर लगी मुहर सटीक साबित हुआ सर्वे धनबल के सहारे कराए गए सर्वे धरे रह गए
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबड़बिल-कब पुरा होगा रेलवे फाटक पर बननेवाला फ्लाईओवर।
    Next Article कांग्रेस नेत्री राखी सलूजा के नेतृत्व में सन्नी उरांव का भव्य स्वागत, चक्रधरपुर में जीत की खुशी से गूंजा माहौल

    Related Posts

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    June 20, 2026

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अभिषेक जुबली दुकान के सामने एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की चर्चा तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक कथित तौर पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस तरह की किसी भी घटना से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साकची क्षेत्र में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने या नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.