रामकृष्णा फोर्जिंग्स प्लांट-1 में सेवानिवृत्त कर्मचारी गुरुपद दा को भावभीनी विदाई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड के प्लांट एक में एक समारोह आयोजित कर सेवानिवृत्त कर्मचारी गुरुपद दा को प्रबंधन और सहकर्मियों द्वारा विदाई दी गई। इस मौके पर प्लांट हेड एम बालाकृष्णा ने अपने संबोधन में कहा कि सेवानिवृत्ति किसी भी पेशा में रहने वाले व्यक्तियों की एक परंपरा है जिससे होकर सभी को गुजरना पड़ता है। उन्होंने कर्मचारी जीपी दास द्वारा कंपनी में दिए गए 42 वर्षों की सेवा की सराहना करते हुए उनके दीर्घ आयु और स्वस्थ जीवन की कामना किया। मौके पर उपस्थित सहायक महाप्रबंधक (एचआर) रिंटू मुखर्जी ने कहा कि अपनी सेवावधि के दौरान उन्होंने अपनी कार्यदक्षता का जो परिचय दिया है वह सदा अविस्मरणीय रहेगा। समारोह को कामगार संघ के महामंत्री तारकेश्वर यादव, उपाध्यक्ष दिनेश राम, कोषाध्यक्ष अच्छेलाल यादव ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रबंधन व यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा उन्हें फूल माला पहनाकर व उपहार प्रदान कर विदाई दी गई। इस मौके पर एचआर विभाग के मैनक गुप्ता, यूनियन सदस्य नवल झा, बिपुल गोलदार समेत काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

