Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड बजट 2026-27 पर भाजपा का हमला डॉ. जटाशंकर पांडे ने बताया निराशाजनक, आरक्षण और गरीबों के वादों पर सरकार मौन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड बजट 2026-27 पर भाजपा का हमला डॉ. जटाशंकर पांडे ने बताया निराशाजनक, आरक्षण और गरीबों के वादों पर सरकार मौन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड बजट 2026-27 पर भाजपा का हमला डॉ. जटाशंकर पांडे ने बताया निराशाजनक, आरक्षण और गरीबों के वादों पर सरकार मौन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। झारखंड सरकार द्वारा विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए बजट पर भाजपा बुद्धिजीवी मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे “आंकड़ों की बाजीगरी और जनता को भ्रमित करने वाला बजट” करार दिया है।

    उन्होंने कहा कि पिछले बजट में सरकार ने 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया था, लेकिन सरकार यह स्पष्ट करे कि उस बजट का कितना प्रभावी क्रियान्वयन हुआ। उनके अनुसार, केवल बड़ी राशि घोषित कर देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि धरातल पर योजनाओं का परिणाम दिखना चाहिए।

    डॉ. पांडे ने कहा कि सरकार को दोबारा सत्ता में आए एक वर्ष से अधिक समय हो गया है, लेकिन महिलाओं और युवाओं से किए गए वादे अब भी अधूरे हैं। चुनाव के दौरान शिक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर कई घोषणाएं की गई थीं, परंतु इस बजट में इस दिशा में कोई ठोस पहल नजर नहीं आती। उन्होंने कहा कि इससे राज्य की विकास गति को लेकर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

    राज्य सरकार की नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने के वादे की याद दिलाते हुए कहा कि इस दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ दलों ने चुनाव के दौरान ओबीसी समाज को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का आश्वासन दिया था, लेकिन बजट में इस विषय पर भी कोई स्पष्ट घोषणा नहीं की गई।

    उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब परिवार 7 किलो चावल और 2 किलो दाल मुफ्त देने की योजना के लागू होने की प्रतीक्षा करते रह गए। इसके अलावा, हर गरीब परिवार को 15 लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा कवरेज देने का वादा भी अधूरा है।

    डॉ जटाशंकर पांडे ने कहा कि जब सरकार अपने प्रमुख चुनावी वादों को पूरा करने में विफल रही है, तो इस बजट को जनकल्याणकारी कैसे कहा जा सकता है। उनके अनुसार, यह बजट विकास की ठोस रूपरेखा प्रस्तुत करने के बजाय केवल आंकड़ों की चमक-दमक तक सीमित रह गया है।

    उन्होंने कहा कि जनता को राहत, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें इस बजट से निराशा ही हाथ लगी है।

    आरक्षण और गरीबों के वादों पर सरकार मौन झारखंड बजट 2026-27 पर भाजपा का हमला डॉ. जटाशंकर पांडे ने बताया निराशाजनक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनीमडीह थाना क्षेत्र के मुरु गांव की घटना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
    Next Article नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई रहेगी जारी : कृष्ण कुमार 

    Related Posts

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    June 18, 2026

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    June 18, 2026

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.