फदलोगोड़ा में भव्य श्री सर्वदेव प्राण प्रतिष्ठा समारोह 28 फरवरी 2026 को
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल: सन्यासी आश्रम जुना आखाड़ा ट्रस्ट के तत्वावधान में (कालीकानगर) फदलोगोड़ा स्थित काली मंदिर परिसर में नवनिर्मित बाबा विश्वनाथ मंदिर, बालाजी मंदिर एवं नवग्रह शनि मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आयोजन 28 फरवरी 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। यह आयोजन ब्रह्मलीन गुरु शंकरानंद सरस्वती जी की प्रेरणा एवं आशीर्वाद से संपन्न होगा।
आयोजकों ने बताया कि तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम 26 फरवरी से प्रारंभ होगा।
26 फरवरी (गुरुवार) को प्रातः 9 बजे कलश यात्रा एवं मंडप पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ होगा।
27 फरवरी (शुक्रवार) को प्रातः 9 बजे मंडप पूजन एवं विभिन्न अधिवास अनुष्ठान, दोपहर 3 बजे नगर भ्रमण, सायं 6 बजे हवन पूजन तथा रात्रि 9 बजे विशेष विधि-विधान आयोजित किए जाएंगे।
28 फरवरी (शनिवार) को प्रातः 9 बजे मंडप पूजन, 11 बजे प्राण प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति तथा दोपहर 1 बजे से प्रसाद वितरण एवं भंडारा होगा।
यज्ञ संरक्षक के रूप में श्री महंत विद्यानंद सरस्वती जी मार्गदर्शन में आयोजित होंगा। श्री महंतजी ने समस्त सनातन धर्म प्रेमियों, साधु-संतों एवं श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य के भागी बनें।

