Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 24, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने जमशेदपुर सदर प्रखंड के कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं रखरखाव व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण, सीसीटीवी निगरानी, अभिलेख संधारण तथा सुरक्षा प्रबंधों का विस्तार से जायजा लिया गया।

    उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानक प्रक्रियाओं का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वेयरहाउस की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीं होगी। सीसीटीवी कैमरों की निरंतर कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग का समयबद्ध बैकअप और नियमित जांच अनिवार्य रूप से की जाए।

    उन्होंने दैनिक निरीक्षण रजिस्टर एवं लॉग बुक को अद्यतन और पारदर्शी रूप से संधारित करने के निर्देश दिए तथा किसी भी परिस्थिति में अनधिकृत प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था की नियमित ऑडिट, समयबद्ध रिपोर्टिंग और उच्च स्तरीय निगरानी तंत्र को सुदृढ़ करने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नें सभी पंजीकृत राजनीती दल के सदस्यों के साथ की बैठक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article35 साल की मांग पूरी, राखा माइन्स स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव को मिली स्वीकृति
    Next Article भोजपुरी साहित्य परिषद का वनभोज सह होली मिलन संपन्न, काव्य पाठ से गूंजा हुडको परिसर

    Related Posts

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    April 26, 2026

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सांसद, विधायक एवं पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर नये थाना भवन का उद्घाटन किया

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध बालू उठाव का खेल

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.