Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 35 साल की मांग पूरी, राखा माइन्स स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव को मिली स्वीकृति
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    35 साल की मांग पूरी, राखा माइन्स स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव को मिली स्वीकृति

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    35 साल की मांग पूरी, राखा माइन्स स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव को मिली स्वीकृति

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा:जादूगोड़ा क्षेत्रवासियों की करीब 35 वर्ष पुरानी मांग आखिरकार पूरी हो गई। राखा माइन्स रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वीकृति दे दी है। इसकी जानकारी रेल मंत्री ने पत्र के माध्यम से सांसद विद्युत वरण महतो को दी।

    इस खबर के बाद जादूगोड़ा क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। लंबे समय से संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले स्व. रामकुमार गुप्ता, स्व. गोपीनाथ सोरेन, स्व. मधुसूदन भक्त, मनोज प्रताप सिंह और पत्रकार अनिल कुमार अग्रवाल समेत कई लोगों ने इस मांग को लगातार उठाया था। वर्ष 1994 में तत्कालीन सांसद शैलेंद्र महतो ने भी उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव की अनुशंसा की थी।

    बताया जाता है कि डॉ. अशोक अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, अनिल अग्रवाल सहित कई बुद्धिजीवियों और भाजपा नेताओं ने भी सांसद विद्युत वरण महतो के समक्ष इस मांग को रखा। सांसद ने इसे अपनी प्राथमिकता सूची में शामिल कर कई बार रेल मंत्री के समक्ष उठाया। लंबे प्रयासों के बाद आखिरकार रेल मंत्रालय ने राखा माइन्स में उत्कल एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दे दी।

    इस ठहराव से क्षेत्र के लोगों को दिल्ली और ओडिशा आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी। यूरेनियम नगरी जादूगोड़ा के लोगों ने सांसद विद्युत वरण महतो और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया है। भाजपा जिला मंत्री रोहित सिंह परमार ने भी इस मांग को लेकर सांसद से कई बार आग्रह किया था।

    सांसद विद्युत वरण महतो ने स्वीकृति के लिए रेल मंत्री, रेल जीएम अनिल मिश्रा और डीआरएम को धन्यवाद दिया है। जादूगोड़ा वासियों द्वारा जल्द ही सांसद के सम्मान में स्वागत समारोह आयोजित किए जाने की भी जानकारी मिली है।

    35 साल की मांग पूरी राखा माइन्स स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस ठहराव और सड़क निर्माण की मांग को लेकर 30 वर्षों से संघर्षरत समाजसेवी विजय भगत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवार्ड 01 में पैसे बांटने का वीडियो बनाने पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.