Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मारवाड़ी महिला मंच जादूगोड़ा शाखा 25 फरवरी को लगाएगी निःशुल्क रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मारवाड़ी महिला मंच जादूगोड़ा शाखा 25 फरवरी को लगाएगी निःशुल्क रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मारवाड़ी महिला मंच जादूगोड़ा शाखा 25 फरवरी को लगाएगी निःशुल्क रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जादूगोड़ा:मारवाड़ी महिला मंच की जादूगोड़ा शाखा द्वारा आगामी 25 फरवरी (बुधवार) को अग्रसेन भवन, जादूगोड़ा में निःशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के साथ रक्त जांच, सामान्य स्वास्थ्य जांच एवं नेत्र जांच शिविर भी लगाया जाएगा, जो पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

    शिविर का उद्घाटन सीआरपीएफ के डीआईजी रमेश कुमार द्वारा किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में सीआरपीएफ के डिप्टी कमांडेंट पवन कुमार एवं डीआईजी मेडिकल उर्मिला गरि उपस्थित रहेंगी। उल्लेखनीय है कि मंच द्वारा प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है और इस वर्ष यह सातवां शिविर है।

    स्वास्थ्य जांच शिविर में डॉ. उत्तम कुमार माझी (पूर्व मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, यूसीआईएल अस्पताल) अपनी सेवाएं देंगे। रक्त जांच अंकीत जांच घर द्वारा की जाएगी, जिसमें शुगर फास्टिंग, शुगर पीपी, एचआईवी, एचबीएसएजी, हीमोग्लोबिन, यूरिन रूटीन, एचसीबी, सिफिलिस समेत अन्य कई जांचें शामिल हैं। नेत्र जांच के लिए डॉ. मनीष राज अपनी टीम के साथ उपस्थित रहेंगे।

    मंच की पूर्व अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने बताया कि जादूगोड़ा सुदूर ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण यहां इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाता है, ताकि जरूरतमंद महिलाएं, पुरुष और बच्चे इसका लाभ उठा सकें। इस वर्ष रक्तदान शिविर में ब्रह्मानंद हॉस्पिटल अपनी सेवाएं देगा।

    मंच द्वारा रक्तदाताओं को विशेष सम्मान दिया जाएगा। सभी रक्तदाताओं को रिफ्रेशमेंट के साथ एक विशेष पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। साथ ही अपनी सेवाएं देने वाले चिकित्सकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

    मारवाड़ी महिला मंच जादूगोड़ा शाखा 25 फरवरी को लगाएगी निःशुल्क रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग
    Next Article 28 फरवरी को ‘सुरभि’ का अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन, संतोष आनंद सहित दिग्गज कवि होंगे शामिल

    Related Posts

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    June 20, 2026

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    June 20, 2026

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    June 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सरायकेला: बामणी नदी में अज्ञात महिला का खून से लथपथ शव, हत्या की आशंका

    मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात बस की तलाश में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो हत्याकांड की मुख्य आरोपी शकुंतला महतो उर्फ ‘पुष्पा’ ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख की इनामी नक्सली थी

    ब्रिक्स मंच” पर चमकी जमशेदपुर की कला, सुमन प्रसाद ने बढ़ाया झारखंड का मान

    जमशेदपुर शुक्रवार को देर रात बड़ा हादसा टला, वोल्टास गोलचक्कर पर 22 चक्का ट्रेलर डिवाइडर से टकराया, चालक गंभीर

    मरीज की सतर्कता से टला बड़ा हादसा, एमजीएम अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदने जा रहे मरीज को बचाया

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार

    साकची में फायरिंग की चर्चा से मचा हड़कंप, पुलिस ने घटना से किया इनकार जमशेदपुर के साकची क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब अभिषेक जुबली दुकान के सामने एक युवक द्वारा गोली चलाए जाने की चर्चा तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक युवक कथित तौर पर फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गया, जिसके बाद आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना फैलते ही क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने इस तरह की किसी भी घटना से स्पष्ट रूप से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साकची क्षेत्र में फायरिंग की कोई पुष्टि नहीं हुई है और न ही किसी व्यक्ति के घायल होने या नुकसान पहुंचने की सूचना मिली है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

    ब्रह्मर्षि विकास मंच बागबेड़ा इकाई की बैठक संपन्न, समाज के बीच पहुंचकर शिक्षा और जनसमस्याओं पर काम करने का लिया संकल्प

    गोलमुरी पुलिस केंद्र में नवनिर्मित पुलिस परिवार बाल उद्यान का उद्घाटन, वृक्षारोपण भी किया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.