Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राष्ट्रपति के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्रपति के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर:भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के 26 फरवरी 2026 को प्रस्तावित पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) आगमन को लेकर जिला प्रशासन व्यापक स्तर पर तैयारियों में जुटा है। इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय की संयुक्त अध्यक्षता में जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की ब्रीफिंग आयोजित की गई।

    ब्रीफिंग के दौरान उपायुक्त ने कहा कि राष्ट्रपति का दौरा उच्चतम प्रोटोकॉल से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। ऐसे में सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, अनुशासन और समन्वय के साथ करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सुरक्षा, प्रोटोकॉल और समयबद्धता में किसी भी स्तर पर चूक नहीं होनी चाहिए। कार्यक्रम स्थल, रूट लाइन, हवाई अड्डा/हेलिपैड, आवास स्थल, सभा स्थल, पार्किंग एवं आपातकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने रूट लाइन क्लियरेंस, एंटी-सबोटाज जांच, सीसीटीवी निगरानी, ट्रैफिक एवं रूट डायवर्जन, पास व्यवस्था और इंटेलिजेंस इनपुट को प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी पुलिस बलों को निर्धारित ड्रेस कोड एवं प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने को कहा गया। आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए कंट्रोल रूम, क्विक रिस्पॉन्स टीम और मेडिकल इमरजेंसी यूनिट को सक्रिय रखने का निर्देश भी दिया गया।

    बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आम नागरिकों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए यातायात संबंधी जानकारी और वैकल्पिक मार्गों का विवरण मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक किया जाएगा। ब्रीफिंग में सभी वरीय दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर एनआईटी परिसर व मार्गों का संयुक्त निरीक्षण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति के प्रस्तावित जमशेदपुर दौरे की तैयारियां तेज, उपायुक्त-एसएसपी ने किया संयुक्त निरीक्षण
    Next Article मारवाड़ी महिला मंच जादूगोड़ा शाखा 25 फरवरी को लगाएगी निःशुल्क रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.