Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जंगलों के बीच प्यासा सोनागाड़ा, सोलर जलमीनार ठप, आधा किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    जंगलों के बीच प्यासा सोनागाड़ा, सोलर जलमीनार ठप, आधा किलोमीटर दूर से पानी ढोने को मजबूर ग्रामीण

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    जादूगोड़ा : गर्मी की दस्तक के साथ ही पोटका प्रखंड अंतर्गत तेतला पोडा पंचायत के सोनागाड़ा गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। हालात ऐसे हैं कि दो वर्ष पूर्व पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, आदित्यपुर की ओर से करीब 9 लाख 16 हजार रुपये की लागत से बनाई गई सोलर जलमीनार अब शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल जल योजना के माध्यम से कुछ दिनों तक पानी आपूर्ति हुई, लेकिन जल्द ही व्यवस्था ठप पड़ गई।

     

    गांव के कई चापाकल भी खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को आधा किलोमीटर दूर जाकर पानी लाना पड़ रहा है। ग्राम प्रधान अजीम सरदार ने बताया कि झारखंड राज्य बने 25 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज भी गांव तक पक्की सड़क नहीं पहुंची है। बरसात के दिनों में दुर्गम पथरीले और कच्चे रास्तों से आना-जाना और भी मुश्किल हो जाता है।

     

    सोनागाड़ा गांव जादूगोड़ा से करीब 15 किलोमीटर दूर घने जंगलों के बीच स्थित है, जहां आज भी सड़क और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं लोगों के लिए सपना बनी हुई हैं। ग्राम प्रधान ने झारखंड सरकार से मांग की है कि गांव तक पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाए और खराब पड़ी सोलर जलमीनार को अविलंब दुरुस्त किया जाए, ताकि गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से राहत मिल सके।

     

    फिलहाल सवाल यही है कि पोटका प्रखंड के तेतला पोडा पंचायत स्थित सोनागाड़ा गांव में बुनियादी सुविधाओं की बहाली कब तक हो पाएगी, यह देखने वाली बात होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडायन कुप्रथा एवं बलि प्रथा को खत्म करने के लिए मैं ब्रह्म हूं को जानना होगा
    Next Article अबुआ दिशोम बजट से विकास की रफ्तार होगी तेज शिक्षा, स्वास्थ, कृषि, महिला कल्याण को मिलेगा बल – संजीव सरदार

    Related Posts

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    April 29, 2026

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    April 29, 2026

    जिला परिषद की बैठक में डॉ. परितोष सिंह ने उठाई गोविंदपुर-घोड़ाबांधा की समस्याएं

    April 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    जिला परिषद की बैठक में डॉ. परितोष सिंह ने उठाई गोविंदपुर-घोड़ाबांधा की समस्याएं

    मानगो में भाजपा महिला मोर्चा का आक्रोश मार्च, इंडी गठबंधन के खिलाफ पुतला दहन

    ब्राउन शुगर मामले में 13 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार

    जमशेदपुर पूर्वी में 84.83 लाख की 11 विकास योजनाओं का शिलान्यास

    चाईबासा गोइलकेरा से बड़ी खबर: मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली ढेर

    सारंडा के ग्रामीण दोहरी मार झेल रहे: नक्सली डर के बीच हाथी भी मचा रहे उत्पात 

    कोषागार निकासी में सतर्कता बरतने के निर्देश, बिना सत्यापन वेतन भुगतान पर रोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.