माताजी आश्रम में चार दिवसीय रामकृष्ण देव की 191जयंती सह आश्रम का 88 वा वार्षिक उत्सव शुरू
माताजी आश्रम एक आदर्श धार्मिक प्रतिष्ठान है : संजीव सरदार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
पोटका। माताजी आश्रम हाता में चार भगवादिवसीयन रामकृष्ण देव की 191 वी जयंती सह आश्रम का 88 वा उत्सव के प्रथम दिन धूमधाम से शुरू हुआ। प्रभाती कीर्तन, श्री श्री चंडी पाठ, बिशेष पूजा, रामकृष्ण देव की जीवनी के ऊपर लीलागीति, धर्म सभा जिसमें उदय महाराज, महादेव महाराज, रवीन महाराज, विधायक संजीव सरदार,शेखर दे, डाक्टर अरविंद कुमार लाल करुणामय आदि ने भाग लिया. कमल कांति घोष ने रामकृष्ण संगीत प्रस्तुत किया। इस अबसर उदय महाराज ने कहा,,, भगवान रामकृष्ण देव धर्म समन्यय की प्रति मूर्ति है. आज भी उनकी उदार धर्म और वाणी प्रासंगिक है। विधायक संजीव सरदार ने कहा,,, माताजी आश्रम एक आदर्श धार्मिक प्रतिष्ठान है जो सालो भर धार्मिक और सेवा मुलक काम करते रहते है. आदि कलाकारों ने भाग लिया. अंत में कालिंदी नव नाट्य समिति द्वारा हरिनाम संकीर्तन और हरिलूट किया गया। धन्यवाद ज्ञापन दुलाल मुखर्जी ने किया. कार्यक्रम का संचालन राजकुमार साहू और आनंद साहू ने किया.

