Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डिस्पैच सेंटर से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन अलर्ट
    जमशेदपुर झारखंड

    डिस्पैच सेंटर से रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां, निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन अलर्ट

    Aman OjhaBy Aman OjhaFebruary 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

     

    जमशेदपुर के गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखंड परिसर स्थित डिस्पैच सेंटर से चाकुलिया नगर पंचायत, जुगसलाई नगर परिषद और मानगो नगर निगम की पोलिंग पार्टियों को विधिवत रवाना किया गया। निर्वाचन कार्य को लेकर परिसर में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल बना रहा और अधिकारियों की निगरानी में मतदान सामग्रियों का वितरण सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी ने डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर मतदान सामग्रियों एवं मतपेटिकाओं के वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि सभी पोलिंग पार्टियों को समय पर और सही तरीके से सामग्री उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी भी स्तर पर व्यवधान उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोलिंग पार्टियों के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी निर्वाचन संपन्न कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्वाचन कार्य से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। डिस्पैच सेंटर में मतदान सामग्री वितरण की पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों की देखरेख में शांतिपूर्वक संचालित होती रही और पोलिंग पार्टियां निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं। प्रशासन ने भरोसा जताया है कि सभी क्षेत्रों में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान संपन्न कराया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रपति के दौरे को लेकर जमशेदपुर में हाई अलर्ट, सुरक्षा व सौंदर्यीकरण की व्यापक तैयारी
    Next Article श्रीराम मंदिर स्थापना के छठवीं वर्षगांठ पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तत्वावधान में होंगे चार दिवसीय विभिन्न अनुष्ठान

    Related Posts

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.