Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जमशेदपुर आगमन, दो प्रमुख कार्यक्रमों में लेंगी भाग
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जमशेदपुर आगमन, दो प्रमुख कार्यक्रमों में लेंगी भाग

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जमशेदपुर आगमन, दो प्रमुख कार्यक्रमों में लेंगी भाग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का 26 फरवरी को जमशेदपुर आगमन प्रस्तावित है। अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति कदमा स्थित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धर्मार्थ केन्द्र ट्रस्ट के भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगी। इसके उपरांत मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज के कार्यक्रम में भी उनकी सहभागिता प्रस्तावित है।

    राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा, प्रोटोकॉल एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु अपर पुलिस महानिदेशक (सीआईडी) श्री मनोज कौशिक एवं ग्रामीण विकास विभाग के सचिव श्री मनोज कुमार ने उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी तथा वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ संयुक्त रूप से स्थल निरीक्षण किया।

    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, आगंतुकों की बैठने की व्यवस्था, आपात चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन प्रबंध, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। साथ ही आयोजकों से कार्यक्रम की रूपरेखा एवं व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।

    वरीय अधिकारियों ने निर्देश दिया कि राष्ट्रपति आगमन से संबंधित सभी निर्धारित प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने तथा कार्यक्रम को गरिमापूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर विशेष बल दिया गया।

    उपायुक्त ने कार्यक्रम की सफलता के लिए विभिन्न विभागों को स्पष्ट दायित्व सौंपे हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा भी व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं, ताकि माननीय राष्ट्रपति का दौरा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके। सभी संबंधित विभागों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर तैयारियां पूर्ण कर आपसी समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने के निर्देश दिए गए हैं।

    26 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जमशेदपुर आगमन दो प्रमुख कार्यक्रमों में लेंगी भाग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकार्यशाला में विद्यालयों की रैंकिंग सुधारने एवं गुणवत्तायुक्त शिक्षा की मिली जानकारी
    Next Article मानगो में एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह के समर्थन में गिरिराज सिंह की बैठक, सशक्त जनादेश की अपील

    Related Posts

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    June 18, 2026

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड राज्यसभा चुनाव में परिमल नाथवानी जी की जीत राज्य के विकास और सशक्त प्रतिनिधित्व की जीत : दिनेश कुमार

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: परिमल नाथवानी की हैट्रिक, बैजनाथ राम की जीत, कांग्रेस खेमे में मायूसी

    8 साल बाद मिला पीएम आवास, 160 उजड़े घरों की कहानी फिर हुई याद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दरिंदगी, सहकर्मी गिरफ्तार

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर पेट्रोल बम हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    धनबाद बंगले में गार्ड की रहस्यमयी मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस।

    पार्वती घाट के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 वर्षीय बालक के पास से लोडेड देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद

    जमशेदपुर: वॉशिंग सेंटर में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    डी बी एम एस कॉलेज ऑफ एजुकेशन की छात्रा मेघा कुमारी ने हिमाचल में पूर्वी सिंहभूम का प्रतिनिधित्व किया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.