Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : क्षेत्र में अमन-चैन व विकास के लिए रिंकू सिंह को भारी बहुमत विजयी बनाएं : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : क्षेत्र में अमन-चैन व विकास के लिए रिंकू सिंह को भारी बहुमत विजयी बनाएं : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : क्षेत्र में अमन-चैन व विकास के लिए रिंकू सिंह को भारी बहुमत विजयी बनाएं : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके साथ ही समर्थक दल भाजपा-एनडीए के बड़े नेता भी लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू जुगसलाई पहुंचे। यहां एक कार्यक्रम में आदित्य साहू ने रिंंकू सिंह का संकल्प पत्र जारी किया। दूसरी और पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने लोकनाथ अपार्टमेंट में एक सभा की, जिसकी अध्यक्षता एनडीए के घटक दल आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने की। इसमें उन्होंने जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए क्रम संख्या 08, चुनाव चिह्न “ईंटें” छाप पर मुहर लगा कर रिंकू सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

    कार्यक्रम में आदित्य साहू ने कहा कि आज झारखंड में चौतरफा गिरावट आई है। राज्य चौराहे पर आकर खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में प्रत्याशियों को पहचान कर मतदान करने की आवश्यकता है। यह देखना जरूरी है कि उनका आपराधिक इतिहास क्या है। जुगसलाई में अमन-चैन और विकास के लिए उन्होंने रिंकू देवी को भारी बहुमत से जीत दिलाने की अपील की। इसके लिए उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर स्वतः स्फूर्त जुट जाएं। जुगसलाई और झारखंड के बेहतर व खुशहाल भविष्य के लिए रिकू सिंह की जीत सुनिश्चित करें, अन्यथा हमारी भावी पीढ़ी हमें माफ नही करेगी।

    सभा में प्रत्याशी रिंकू सिंह ने अपने संकल्प पत्र से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने की। इसमें भाजपा के प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, सुधांशु ओझा, जुगसलाई नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन मुरलीधर केडिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष हनु जैन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नीतीश कुमार, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सागर राय पार्टी के कई पदाधिकारी समेत काफी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    इससे पूर्व रिंकू सिंह ने सुबह एमई स्कूल रोड स्थित संकल्प रेसिडेंसी से चौक बाजार, गर्ल्स स्कूल रोड तक पदयात्रा कर जनसंपर्क किया। उक्त कार्यक्रमों के बाद उन्होंने पोटका विधानसभा से पूर्व प्रत्याशी मीरा मुंडा के साथ क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जनसंपर्क किया। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने रिंकू सिंह व मीरा मुंडा का स्वागत किया। साथ ही रिंकू सिंह के पक्ष में मतदान कर भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया।

    जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : क्षेत्र में अमन-चैन व विकास के लिए रिंकू सिंह को भारी बहुमत विजयी बनाएं : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने कुमकुम श्रीवास्तव को दिया समर्थन
    Next Article मीडिया कप क्रिकेट: दोमुहानी XI ने जीता खिताब, आशुतोष के शतक और आनंद के हरफनमौला खेल से दलमा XI पस्त

    Related Posts

    टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

    April 24, 2026

    बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

    April 24, 2026

    पोटका में पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, ग्राम स्वराज को मजबूत करने पर जोर

    April 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा स्टील समर कैंप 2026 का आगाज़ 11 मई से, 31 मई तक चलेगा खेलों का महाकुंभ

    बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और दिव्यांग हितों को लेकर उपायुक्त से मिले कुणाल षाड़ंगी

    पोटका में पंचायती राज दिवस पर संगोष्ठी, ग्राम स्वराज को मजबूत करने पर जोर

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    जमशेदपुर: कार सीखने के दौरान हादसा, बाइक सवार घायल

    जमशेदपुर में वीर शहीद गंगा नारायण सिंह जयंती पर भव्य जनसभा और सांस्कृतिक समागम 25 अप्रैल को

    जामताड़ा में जिला समन्वय समिति की बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

    बिजली संकट पर गरमाई सियासत, मानगो और गैर-कंपनी इलाकों में कटौती से जनजीवन बेहाल

    आयुर्वेद और नेत्र स्वास्थ्य विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी

    करिम सिटी कॉलेज में शैक्षणिक उपलब्धि: “Pedagogy of Commerce” पुस्तक का लोकार्पण, शिक्षण पद्धति को मिलेगी नई दिशा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.