Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर स्थित कैंटीनों की जांच की, एक कैंटीन बंद करने का दिया निर्देश 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर स्थित कैंटीनों की जांच की, एक कैंटीन बंद करने का दिया निर्देश 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर स्थित कैंटीनों की जांच की, एक कैंटीन बंद करने का दिया निर्देश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गम्हरिया।जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन द्वारा नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के परिसर में संचालित तीन कैंटीनों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी कैंटीन संचालकों से वैध फूड लाइसेंस प्रस्तुत करने को कहा गया। इस क्रम में माई कैफे का फूड लाइसेंस वैध पाया गया। वहीं जायसवाल हॉस्पिटैलिटी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित कैंटीन के संबंध में फूड लाइसेंस हेतु आवेदन किए जाने की बात बताई गई। मेडिकल कॉलेज परिसर में संचालित अमित कैंटीन के पास वैध फूड लाइसेंस उपलब्ध नहीं पाया गया। इस संबंध में संचालक को विधिवत नोटिस निर्गत करते हुए मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों, मरीजों एवं उनके परिजनों के स्वास्थ्य हित के मद्देनजर लाइसेंस प्राप्ति तक कैंटीन बंद रखने का निर्देश दिया गया। इस दौरान सभी कैंटीन संचालकों को गुणवत्तायुक्त एवं स्वच्छ खाद्य सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने, परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा किसी भी अज्ञात स्रोत से विशेष रूप से पनीर, खोआ, मांस, चिकन, मसाला, सॉस आदि सामग्री क्रय अथवा भंडारण नहीं करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, यह भी स्पष्ट किया गया कि खाद्य सामग्री केवल वैध फूड लाइसेंसधारी आपूर्तिकर्ताओं से ही प्राप्त की जाए। जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जिले के अंतर्गत स्थित सभी शैक्षणिक संस्थानों में संचालित कैंटीनों की नियमित एवं सतत जांच की जाएगी, ताकि छात्रों एवं आमजनों को सुरक्षित एवं मानक अनुरूप खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। सभी संचालकों को खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 एवं खाद्य सुरक्षा और मानक विनियम, 2011 का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। नियमों के उल्लंघन की स्थिति में अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई।

    एक कैंटीन बंद करने का दिया निर्देश खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन द्वारा कांड्रा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मिठाई दुकानों
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के प्रथम दिन निकाली गई भव्य कलश यात्रा 
    Next Article होली को लेकर कोवाली थाना में शांति समिति की बैठक संपन्न

    Related Posts

    नेवल टाटा हॉकी अकादमी के गर्ल्स विंग का हुआ उद्घाटन, बालिका खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और आवासीय सुविधा

    September 2, 2026

    आसंगी विद्यालय में जलजमाव से बच्चों की बढ़ी परेशानी, सोमदेव प्रधान ने नगर आयुक्त से की तत्काल समाधान की मांग

    September 2, 2026

    समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव के प्रचार हेतु संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज का झारखंड प्रवास जारी

    September 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नेवल टाटा हॉकी अकादमी के गर्ल्स विंग का हुआ उद्घाटन, बालिका खिलाड़ियों को मिलेगा बेहतर प्रशिक्षण और आवासीय सुविधा

    आसंगी विद्यालय में जलजमाव से बच्चों की बढ़ी परेशानी, सोमदेव प्रधान ने नगर आयुक्त से की तत्काल समाधान की मांग

    समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव के प्रचार हेतु संत प्रवर विज्ञान देव जी महाराज का झारखंड प्रवास जारी

    झारखंड आंदोलनकारी दुबराज कुंभकार का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    धनबाद स्टेशन पर ट्रेन से 130 लीटर शराब और बीयर बरामद RPF की स्पेशल टास्क टीम ने जनरल कोच से बरामद किए 6 बैग और 2 थैले.

    कथित शराब कांड में 4 की मौत, निकला प्रेम प्रसंग में हत्याकांड का मामला, 3 गिरफ्तार!

    झारखंड में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, दक्षिण भारत से विशेषज्ञों को बुलाएगी सरकार

    राजस्थान: 400 छात्रों ने किया स्कूल का बहिष्कार, कहा- शिक्षक नहीं तो पढ़ाई नहीं, इंग्लिश टीचर की मांग पर अड़े

    NCERT की विवादित किताब पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अध्याय हटने के बाद न्यायपालिका में भ्रष्टाचार वाला मामला बंद

    क्राइम पेट्रोल के लिए अजय देवगन को 90 करोड़, फिर भी टीवी के सबसे महंगे होस्ट नहीं, सलमान खान टॉप पर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.