Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो नगर निगम चुनाव: सिख समाज का भाजपा-एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह को पूर्ण समर्थन
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो नगर निगम चुनाव: सिख समाज का भाजपा-एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह को पूर्ण समर्थन

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो नगर निगम चुनाव: सिख समाज का भाजपा-एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह को पूर्ण समर्थन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर मंगलवार को आयोजित मानगो सिख संगत की अहम बैठक में भाजपा-एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की गई। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, बरकट्टा के विधायक अमित यादव तथा प्रत्याशी संध्या सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

    बैठक में सिख समाज के सैकड़ों गणमान्य और आम नागरिकों ने भाग लेकर एक स्वर में संध्या सिंह के पक्ष में समर्थन जताया। अरुण सिंह ने संगत से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों तक भाजपा-एनडीए की नीतियों और प्रत्याशी के सेवा कार्यों की जानकारी पहुंचाकर उन्हें क्रमांक 10 के ‘कैमरा’ चुनाव चिह्न पर मतदान कर भारी मतों से विजयी बनाएं।

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने सिख समाज की वर्षों पुरानी मांगों का समाधान कर उन्हें सम्मान और गौरव की अनुभूति कराई है। भाजपा हर सुख-दुख में समाज के साथ खड़ी रही है और क्षेत्रीय विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

    मानगो गुरुद्वारा के पूर्व प्रधान इंदर सिंह इंदर ने कहा कि नीरज सिंह वर्षभर सेवा कार्यों के माध्यम से लोगों की सहायता करते रहे हैं। समाज सेवा की यही भावना एनडीए की पहचान है। उन्होंने मानगो के समुचित विकास के लिए संध्या सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

    प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने कहा कि सिख समाज सदैव राष्ट्रहित और विकास की राजनीति के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास, बेहतर आधारभूत संरचना और पारदर्शी प्रशासन के लिए भाजपा-एनडीए प्रत्याशी को समर्थन देने की अपील की।

    बैठक के अंत में सिख संगत ने सर्वसम्मति से संध्या सिंह को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की। कार्यक्रम में समाज के कई प्रमुख सदस्य एवं सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

    मानगो नगर निगम चुनाव: सिख समाज का भाजपा-एनडीए प्रत्याशी संध्या सिंह को पूर्ण समर्थन
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleब्रह्मर्षि विकास मंच 10 नंबर बस्ती इकाई का गठन, मुकेश चौधरी बने अध्यक्ष
    Next Article मीडिया कप क्रिकेट: दलमा एकादश और दोमुहानी एकादश के बीच फाइनल आज

    Related Posts

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    November 14, 2026

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    November 14, 2026

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    November 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    233 पशुपालकों को मिला 5 लाख 51 हजार रुपए का बोनस वितरण

    आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान अनावश्यक परेशानी का नहीं करना पड़े सामना डीएम ने लगाया जनता दरवार

    मारपीट में गंभीर रूप से घायल 30 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    कल्पवास मेला में प्रतिनियुक्त पदाधिकारीयों एवं कर्मियों की लापरवाही पर गिरी गाज, होगी विभागीय कार्रवाई : डीएम

    खरना आज, शाम को गुड़-खीर का प्रसाद ग्रहण कर शुरू होगा 36 घंटे का निर्जला व्रत

    छठ को लेकर मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, सभी घाटों की होगी साफ-सफाई

    नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ

    बखरी प्रखंड में 55 छठ घाट चिन्हित, 5 अति संवेदनशील, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम : सीओ

    सीडी फोर्ट पब्लिक स्कूल ने 50 छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजा सामग्री

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.