विजय नगर कालोनी के शिव मंदिर में भव्य रूप से महाशिवरात्री पूजनोत्सव का आयोजन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।स्टेशन रोड गम्हरिया स्थित विजय नगर कालोनी के शिव मंदिर में भव्य रूप से महाशिवरात्री पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। इस पूजनोत्सव में काफी संख्या में आसपास के क्षेत्रों के भक्त श्रद्धालु शामिल हुए। इस मौके पर पूजा-अर्चना के बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर अतिथि के रूप में भाजपा नेता शैलेश कुमार गुप्ता और हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल उपस्थित थे। इस दौरान रांची से आए बाबूलाल दास, स्थानीय कलाकार रीवा व अन्य कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। रात्रि में शिव विवाह के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच भोगस्वरूप प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कमेटी के रवि प्रताप अंबष्ठा, वीरेन्द्र यादव, सुनील कुमार सुमन, चन्द्रशेखर, बाल्मीकि शर्मा, सुमित कुमार समेत सभी सदस्यों का योगदान रहा।

