बिहार के जमुई से जामताड़ा की बच्ची का सकुशल रेस्क्यू, परिजनों को सौंपा गया
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: जिला प्रशासन की तत्परता से जामताड़ा जिले की एक बच्ची को जमुई से सकुशल रेस्क्यू कर परिजनों को सौंपा गया। 12 फरवरी 2026 को सूचना प्राप्त होते ही उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। बच्ची को रेलवे सुरक्षा बल एस्कॉर्ट द्वारा जीआरपी थाना जमुई में सुरक्षित रखा गया था।
भाषा संबंधी कठिनाई के कारण पहचान में देरी हो रही थी, जिसे संथाली भाषा जानने वाले कर्मी की मदद से दूर किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता के माध्यम से पता सत्यापित कर परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी कर चाइल्ड हेल्पलाइन की देखरेख में बच्ची को ट्रेन से सुरक्षित जामताड़ा लाया गया और बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर परिजनों को सौंप दिया गया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।

