Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक्सएलआरआइ में बंपर प्लेसमेंट: 576 छात्रों को 578 ऑफर्स, 1.10 करोड़ तक गया इंटरनेशनल पैकेज
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड शिक्षा सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एक्सएलआरआइ में बंपर प्लेसमेंट: 576 छात्रों को 578 ऑफर्स, 1.10 करोड़ तक गया इंटरनेशनल पैकेज

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एक्सएलआरआइ में बंपर प्लेसमेंट: 576 छात्रों को 578 ऑफर्स, 1.10 करोड़ तक गया इंटरनेशनल पैकेज

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर/दिल्ली-एनसीआर स्थित एक्सएलआरआइ ने अपने दो वर्षीय पीजीडीएम (बिजनेस मैनेजमेंट) और पीजीडीएम (एचआरएम) 2024-26 बैच की फाइनल प्लेसमेंट प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर ली है। इस दौरान 576 छात्रों को 145 कंपनियों से कुल 578 जॉब ऑफर्स मिले, जिनमें 576 घरेलू और 2 अंतरराष्ट्रीय ऑफर्स शामिल हैं।

    प्लेसमेंट सीजन में औसत वेतन 31.40 लाख रुपये प्रति वर्ष रहा, जबकि मीडियन पैकेज 29 लाख रुपये दर्ज किया गया। टॉप 10 प्रतिशत छात्रों का औसत पैकेज 49.2 लाख और टॉप 25 प्रतिशत का 44.18 लाख रुपये रहा। सबसे ऊंचा अंतरराष्ट्रीय पैकेज 1.10 करोड़ रुपये और घरेलू स्तर पर 59 लाख रुपये प्रति वर्ष का ऑफर मिला।

    डायरेक्टर फादर एस. जॉर्ज ने कहा कि एक्सएलआरआइ नैतिक और सक्षम कॉर्पोरेट लीडर तैयार करता है, जिन्हें वैश्विक कॉर्पोरेट जगत में विशेष सम्मान मिलता है। उन्होंने फैकल्टी की मेंटरिंग और छात्रों की मेहनत को इस सफलता का आधार बताया।

    इस वर्ष 42.5 प्रतिशत छात्रों को समर इंटर्नशिप के आधार पर प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) मिले। 25 नई कंपनियां पहली बार कैंपस प्लेसमेंट से जुड़ीं, जिनमें जोमैटो हाइपरप्योर, इंडिगो एयरलाइंस और रेजरपे प्रमुख रहीं।

    सेक्टर-wise देखें तो कंसल्टिंग का दबदबा रहा, जहां से 36 प्रतिशत ऑफर्स आए। इसके बाद बीएफएसआई (18%), आईटीईएस (15%) और सेल्स एंड मार्केटिंग (12%) का स्थान रहा। एक्सएलआरआइ ने एक बार फिर एचआर के क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता साबित की, जहां अमेजन, एचयूएल और टाटा स्टील जैसी कंपनियों ने प्रमुख पदों के लिए छात्रों का चयन किया।

    1.10 करोड़ तक गया इंटरनेशनल पैकेज एक्सएलआरआइ में बंपर प्लेसमेंट: 576 छात्रों को 578 ऑफर्स
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता के समर्थन में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पदयात्रा, घर-घर मांगा वोट
    Next Article मीडिया कप क्रिकेट 2026: रोमांचक मुकाबले में दोमुहानी ने जुबली को 8 रनों से दी शिकस्त, आनंद कुमार बने मैन ऑफ द मैच

    Related Posts

    आदिवासी ही हैं जनजातीय समुदाय, ‘वनवासी’ नहीं : राष्ट्रपति मुर्मू

    June 18, 2026

    ग्रेटर नोएडा में शिवानी फाउंडेशन का विशेष कार्यक्रम

    June 18, 2026

    जहानाबाद, बुलेट पर सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस।

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदिवासी ही हैं जनजातीय समुदाय, ‘वनवासी’ नहीं : राष्ट्रपति मुर्मू

    ग्रेटर नोएडा में शिवानी फाउंडेशन का विशेष कार्यक्रम

    जहानाबाद, बुलेट पर सवार युवकों ने लहराए हथियार, वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस।

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.