Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो नगर निगम चुनाव: दलीय आधार न होने से एक ही पार्टी के समर्थक आमने-सामने, अंदरूनी कलह से सियासी माहौल गरम
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो नगर निगम चुनाव: दलीय आधार न होने से एक ही पार्टी के समर्थक आमने-सामने, अंदरूनी कलह से सियासी माहौल गरम

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो नगर निगम चुनाव: दलीय आधार न होने से एक ही पार्टी के समर्थक आमने-सामने, अंदरूनी कलह से सियासी माहौल गरम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। झारखंड नगर निकाय चुनाव दलीय आधार पर नहीं होने के कारण मानगो नगर निगम चुनाव में राजनीतिक दलों से जुड़े प्रत्याशी आमने-सामने आ गए हैं। स्थिति यह है कि भाजपा और कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियों से जुड़े समर्थक प्रत्याशी भी एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं, जिससे राजनीतिक माहौल काफी गरमा गया है। पुराने नेताओं को पार्टी समर्थन नहीं मिलने से नाराजगी खुलकर सामने आ रही है और पूरे मामले की जानकारी शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचाई गई है।

    झारखंड में हो रहे नगर निकाय चुनाव के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में मानगो नगर निगम, जुगसलाई नगर परिषद और चाकुलिया नगर परिषद में चुनाव हो रहे हैं। गैर-दलीय आधार पर हो रहे इस चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मानगो नगर निगम में मेयर पद के लिए कुल 13 महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

    कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता को पार्टी का समर्थन प्राप्त है, जबकि कांग्रेस नेता फिरोज खान की पत्नी जेबा खान भी मेयर पद की प्रत्याशी हैं। वहीं भाजपा खेमे में पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव की पत्नी कुमकुम श्रीवास्तव और भाजपा नेता नीरज सिंह की पत्नी संध्या सिंह चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने संध्या सिंह को एनडीए समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। एक ही पार्टी से जुड़े दो-दो प्रत्याशियों के आमने-सामने होने से सियासी समीकरण पूरी तरह उलझ गए हैं।

    इधर, पार्टी समर्थन नहीं मिलने से भाजपा नेता राजकुमार श्रीवास्तव और कांग्रेस नेता फिरोज खान ने खुलकर नाराजगी जताई है। दोनों नेताओं का कहना है कि वर्षों से पार्टी के लिए काम करने वालों की अनदेखी हुई है और इसका असर मतदान के दिन दिखाई दे सकता है।

    चुनावी चर्चा के बीच जेबा खान और कुमकुम श्रीवास्तव को लेकर अपने-अपने दलों के भीतर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस खेमे में यह आरोप भी लगाया जा रहा है कि जेबा खान फिरोज खान के नहीं, बल्कि डॉक्टर अजय के इशारे पर चुनाव मैदान में उतरी हैं, जिससे पार्टी के अंदर असंतोष और गहराता जा रहा है। वहीं भाजपा में भी कुमकुम श्रीवास्तव की उम्मीदवारी को लेकर अंदरूनी नाराजगी सामने आ रही है।

    मानगो नगर निगम चुनाव में इस तरह की अंदरूनी कलह और गैर-दलीय व्यवस्था ने चुनाव को और रोचक व तनावपूर्ण बना दिया है। अब देखना होगा कि इन समीकरणों का असर 23 फरवरी को होने वाले मतदान पर किस रूप में सामने आता है।

    अंदरूनी कलह से सियासी माहौल गरम मानगो नगर निगम चुनाव: दलीय आधार न होने से एक ही पार्टी के समर्थक आमने-सामने
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय बजट को लेकर भाजपा ने किया प्रेस कॉन्फ्रेंस
    Next Article जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रिंकू सिंह ने कहा- मेरे चुनाव चिह्न जोड़ा ईंट की ही तरह वादे व इरादे भी मजबूत

    Related Posts

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    June 18, 2026

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    June 18, 2026

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    धनबाद के निरसा में चलती स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, सतर्कता से टला बड़ा

    भोजपुर एनकाउंटर के बाद बवाल, NH-922 जाम; शाहपुर थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

    मानसून आपदा से निपटने की तैयारी, डिमना लेक में एनडीआरएफ का 5 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर

    राज्यसभा चुनाव: एनडीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने भरा जीत का दम, बस से विधानसभा पहुंचे कांग्रेस के 16 विधायक

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.