Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नगर निगम प्रत्याशियों की सूची जारी होने का दावा फर्जी : बाघराय मार्डी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नगर निगम प्रत्याशियों की सूची जारी होने का दावा फर्जी : बाघराय मार्डी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नगर निगम प्रत्याशियों की सूची जारी होने का दावा फर्जी : बाघराय मार्डी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर | साकची झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के साकची स्थित जनसंपर्क कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित आपात प्रेस वार्ता में पार्टी के जिला प्रमुख बाघराय मार्डी ने मीडिया में प्रसारित उस ख़बर को सिरे से खारिज कर दिया, जिसमें JMM के केंद्रीय कार्यालय से नगर निगम चुनाव के प्रत्याशियों की सूची जारी होने का दावा किया गया था।

    बाघराय मार्डी ने स्पष्ट किया कि पार्टी के किसी भी अधिकृत मंच, कार्यालय या आधिकारिक पत्र के माध्यम से ऐसी कोई सूची जारी नहीं की गई है। उन्होंने उक्त ख़बर को पूरी तरह भ्रामक, तथ्यहीन और असत्य बताया।

    उन्होंने बिना आधिकारिक पुष्टि के समाचार प्रसारित करने पर एक समाचार चैनल पर सवाल उठाते हुए कहा कि इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में भ्रम की स्थिति पैदा हुई है और संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है। बाघराय मार्डी ने इसे JMM को कमजोर करने की साजिश का हिस्सा भी बताया।

    प्रेस वार्ता में उन्होंने चेतावनी दी कि पार्टी इस मामले को गंभीरता से लेगी और संबंधित चैनल के खिलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मीडिया से अपील की कि राजनीतिक विषयों पर समाचार प्रसारित करने से पहले आधिकारिक पुष्टि अनिवार्य रूप से की जाए।

    प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद सुमन महतो, शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल, सुनील महतो, चंद्रावती महतो सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

    नगर निगम प्रत्याशियों की सूची जारी होने का दावा फर्जी : बाघराय मार्डी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेंद्रीय बजट 2026 ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’, झारखंड को देगा विकास की नई रफ्तार : जुएल ओराम
    Next Article राज्यपाल रहते द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई जमीन, राष्ट्रपति के रूप में करेंगी भूमिपूजन

    Related Posts

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    July 18, 2026

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    July 18, 2026

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    सोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो

    पाकुड़ में मासिक अपराध समीक्षा बैठक, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

    चक्रधरपुर: विवाहिता की मौत के बाद अंधविश्वास का आरोप, झाड़फूंक के वीडियो की जांच करेगी पुलिस

    जमधेदपुर एलबीएसएम कॉलेज के छात्र पर जानलेवा हमला, न्याय की मांग को लेकर छात्रों और ग्रामीण ने किया परसुडीह थाना का घेराव

    सरायकेला में युवक की धारदार हथियार से हत्या, इलाके में फैली सनसनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.