सिलाई_ कटाई प्रशिक्षण के जरिए जादूगोड़ा की महिलाएं सीख रही हुनर का गुर, आर ए एफ नामक संस्था महिलाओं को सशक्त बनाने में जुटी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
नरवा पहाड़ ( जादूगोड़ा) सिलाई_ कटाई प्रशिक्षण के जरिए जादूगोड़ा की महिलाएं सीख रही हुनर का गुर, । जिसको लेकर पोटका की आर ए एफ नामक संस्था महिलाओं को सशक्त बनाने में जुटी है।इधर इधर बीते दिसंबर महिना से क्षेत्र के तीन पंचायत की 32 महिलाएं भाटीन पंचायत भवन में सिलाई _कढ़ाई प्रशिक्षण ले रही है। जिसका मकसद प्रशिक्षण के उपरांत स्वरोजगार कर अपनी आर्थिक स्रोत को आगे बढ़ाना ताकि इस कमाई से शिक्षा , स्वास्थ्य व खान_ पान का स्तर की आगे बढ़ाया जा सकें।इस बाबत प्रशिक्षक सीमा बास्के , जलधर पात्रों व पूजा महतो ने कहा कि पोटका में इस तरह का दो केन्द्र खोले गए है जहां महिलाओं को सिलाई _ कढ़ाई में हुनरमंद बनाकर उन्हें सशक्त करना है।प्रशिक्षण में भाटीन, राजदोहा, गोपालपुर, लिपिघुटू, खुर्शी ,झरिया, धोबनी की महिलाएं हिस्सा ले रही है। ।उन्होंने जानकारी दी कि प्रशिक्षण सिर्फ सिलाई कढ़ाई के अतिरिक्त चार ट्रेड को शामिल किया गया है।

