स्कूली वाहन चालकों की हड़ताल से जनजीवन प्रभावित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जमशेदपुर स्कूली वाहन सेवा संचालक समिति के आह्वान पर स्कूली वाहन चालकों ने हड़ताल की। टेल्को, बिरसानगर और गोविंदपुर क्षेत्र में हड़ताल का असर दिखा, जबकि अन्य क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में चालकों ने समर्थन दिया।
वाहन चालकों ने आरोप लगाया कि जाँच को केवल एक वैन चालक तक सीमित रखा गया है, जबकि कथित घटना से जुड़े लिटिल फ्लॉवर स्कूल (टेल्को) और क्लूनी प्रीप्रेटरी स्कूल (बिरसानगर) की भूमिका की समुचित विवेचना नहीं की गई। समिति ने विद्यालय प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, CCTV, गेट रजिस्टर और SOP की अनदेखी का आरोप लगाया।
चालकों ने निष्पक्ष जाँच, IAS/IPS स्तर की SIT गठन और दोनों स्कूलों की भूमिका की जाँच की माँग को लेकर उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक व सिटी एसपी को 13 सूत्री माँग पत्र सौंपा। विधायक पूर्णिमा साहू ने प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर जिला उपायुक्त से वार्ता कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। दूसरी तरफ जिला पुलिस प्रशासन ने कहा है कि निष्पक्ष जांच होगी


