Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नगरपालिका चुनाव–2026: नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन महापौर व अध्यक्ष पद के लिए प्रपत्रों की खरीद, वार्डों में भी बढ़ी सक्रियता
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नगरपालिका चुनाव–2026: नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन महापौर व अध्यक्ष पद के लिए प्रपत्रों की खरीद, वार्डों में भी बढ़ी सक्रियता

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarFebruary 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Jamshedpur News | Rashtra Samvad
    Rashtra Samvad
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नगरपालिका चुनाव–2026: नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन महापौर व अध्यक्ष पद के लिए प्रपत्रों की खरीद, वार्डों में भी बढ़ी सक्रियता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। नगरपालिका (आम) चुनाव–2026 के तहत नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन विभिन्न नगर निकायों में अभ्यर्थियों की सक्रियता देखी गई। मानगो नगर निगम में महापौर पद के लिए तीन तथा वार्ड सदस्य पद के लिए 57 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदे। जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए एक और वार्ड सदस्य पद के लिए 25 अभ्यर्थियों ने प्रपत्र खरीदा, जबकि चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए एक तथा वार्ड सदस्य पद के लिए नौ अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र लिया।

    मानगो नगर निगम के महापौर पद के लिए प्रपत्र खरीदने वालों में सुशीला सिंह, सोना मोनी सोरेन एवं प्रतीभा रानी शामिल हैं। जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए प्रभा पाडिया तथा चाकुलिया नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सोमबारी सोरेन ने नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदा।

    अब तक मानगो नगर निगम में महापौर पद हेतु 20 तथा 36 वार्डों के लिए कुल 354 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन प्रपत्र खरीदे हैं। वहीं जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद हेतु 14 तथा 22 वार्डों के लिए 123, जबकि चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद हेतु 5 एवं 12 वार्डों के लिए 45 अभ्यर्थियों द्वारा प्रपत्र खरीदे जा चुके हैं।

    चौथे दिन मानगो नगर निगम के महापौर पद के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ, जबकि विभिन्न वार्डों से कुल 13 अभ्यर्थियों ने वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र जमा किया। जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद के लिए एक प्रत्याशी सहित छह वार्ड सदस्य अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया। वहीं चाकुलिया नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए एक तथा सात वार्ड सदस्य अभ्यर्थियों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र प्रस्तुत किया।

    नगरपालिका चुनाव–2026: नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन महापौर व अध्यक्ष पद के लिए प्रपत्रों की खरीद वार्डों में भी बढ़ी सक्रियता
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनगरपालिका चुनाव–2026: निष्पक्ष चुनाव को लेकर उपायुक्त ने प्रवर्तन एजेंसियों के साथ की समीक्षा बैठक
    Next Article स्कूली वाहन चालकों की हड़ताल से जनजीवन प्रभावित

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.