सोना देवी विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, “Pharmacist as a Pillar of Republic” रही थीम
राष्ट्र संवाद संवाददाता
घाटशिला स्थित सोना देवी विश्वविद्यालय के फार्मेसी विभाग द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर भव्य एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की थीम “Pharmacist as a Pillar of Republic” रही, जिसमें राष्ट्र निर्माण में फार्मासिस्टों की भूमिका और संविधान के प्रति दायित्व को रेखांकित किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भाषण, कविता पाठ, नृत्य, गीत और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से गणतंत्र दिवस के महत्व, संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और युवाओं की भूमिका को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। छात्राओं कृतिका बाल्मीकि, मौसमी कुमारी, बालेश्वरी मंडी, शारदा रानी, दीपा कुमारी सहित अन्य छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों को खूब सराहना मिली।

सहायक कुलसचिव श्रीमती अर्चना सिंह ने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उपयोगी बताया। कुलसचिव डॉ. नीत नयना ने कहा कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य शिक्षा के साथ संविधान के प्रति सम्मान और सामाजिक प्रतिबद्धता विकसित करना है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुवा ने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह ने मौलिक अधिकारों के साथ मौलिक कर्तव्यों के पालन पर जोर दिया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

