हाई कोर्ट के निर्देश पर जमशेदपुर में नक्शा विचलन वाले भवनों पर जेएनएसी की सख्त कार्रवाई शुरू
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखण्ड हाई कोर्ट के निर्देश पर नक्शा विचलन कर बनाए गए भावनों के खिलाफ जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने एक्शन तेज कर दिया है. सोमवार को जेएनएसी के उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार के नेतृत्व में शहर के वैसे क्षेत्र जहां नक्शा विचलन कर भवन बनाए गए है अभियान चलाया गया. यह कार्रवाई बिष्टुपुर और साकची इलाके में शुरू की गई.

अभियान की शुरुआत होते ही नक्शा विचलन कर बनाए गए भवन मालिकों में हड़कंप मच गया. बताया जा रहा है कि लगभग दो दर्जन ऐसे भवन मालिक हैं जिन्होंने नक्शा विचलन कर आलीशान इमारतें खड़ी कर ली है. प्रशासन और कोर्ट के निर्देश के बाद भी उनके द्वारा अवैध निर्माण कार्य नहीं हटाया गया अंततः हाई कोर्ट ने मामले पर संज्ञान लिया और कार्रवाई का निर्देश दिया.

