मानगो ईदगाह में मुस्लिम मजलिस मुशाविरात का बड़ा फैसला, ज़ेबा ख़ान होंगी मेयर प्रत्याशी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
मानगो ईदगाह परिसर स्थित आज़ादनगर ईदगाह मैदान में अदददाई मुस्लिम मजलिस मुशाविरात की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें मानगो नगर निगम मेयर चुनाव को लेकर विचार-विमर्श हुआ। बैठक में समाज के वरिष्ठ बुद्धिजीवियों और प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से ज़ेबा ख़ान को मानगो मेयर चुनाव का प्रत्याशी घोषित किया।
वक्ताओं ने कहा कि मानगो की समस्याओं को वही बेहतर समझ सकता है जो स्थानीय हो। समाज के लोगों ने पढ़ी-लिखी, ईमानदार और ज़मीनी नेतृत्व की आवश्यकता पर जोर देते हुए ज़ेबा ख़ान को इस भूमिका के लिए उपयुक्त बताया। बैठक के अंत में मुफ़्ती सग़ीर साहब ने इज्तेमाई दुआ कराई।
इस मौके पर बाबर ख़ान, नूरजहाँ वारसी, कमाल अख्तर, मतलूब अनवर आलम, नूरुल हक़ उर्फ़ झुन्ना, अनवारुल रियाज़ ख़ान, तौकीर, फ़क़रुद्दीन अंसारी, रियाज़ ख़ान, बाबू भाई सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और एकजुट होकर ज़ेबा ख़ान के समर्थन का संकल्प लिया।

