केंद्रीय बजट 2026-27 विनिर्माण और पूर्वी भारत के विकास का रोडमैप: एस. के. बेहरा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:RSB ग्लोबल के वाइस चेयरमैन एवं CII ईस्टर्न ज़ोन के पूर्व चेयरमैन श्री एस. के. बेहरा ने केंद्रीय बजट 2026-27 को भारतीय विनिर्माण को वैश्विक स्तर पर मजबूत करने वाला दूरदर्शी बजट बताया। उन्होंने कहा कि ₹12.2 लाख करोड़ के रिकॉर्ड पूंजीगत व्यय से विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी।
श्री बेहरा ने कहा कि महत्वपूर्ण खनिजों पर सीमा शुल्क समाप्त करने से ईवी और हाई-टेक उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। ‘पूर्वोदय’ पहल के तहत झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में औद्योगिक विकास से पूर्वी भारत की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।
उन्होंने MSME के लिए ₹10,000 करोड़ के ग्रोथ फंड और दानकुनी से सूरत तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को लॉजिस्टिक्स में क्रांतिकारी कदम बताया। ग्रीन हाइड्रोजन और बायो-गैस पर जोर को ऑटोमोटिव सेक्टर के लिए भविष्य की तैयारी बताया।
कुल मिलाकर उन्होंने बजट 2026-27 को सुधार-केंद्रित और उद्योग के अनुकूल करार दिया।

