आदित्यपुर से माइकल जॉन तक निकली मोटरसाइकिल रैली, कांग्रेस नेता अजय सिंह का जन्मदिन ‘युवा शक्ति दिवस’ के रूप में मनाया गया
राष्ट्र संवाद संवाददाता
आदित्यपुर : कांग्रेस नेता अजय सिंह का जन्मदिन पूरे उत्साह और जोश के साथ ‘युवा शक्ति दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं की ओर से आदित्यपुर से मोटरसाइकिल रैली का आयोजन किया गया।
मोटरसाइकिल रैली आदित्यपुर के विभिन्न मार्गों से होते हुए माइकल जॉन ऑडिटोरियम पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया और उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कांग्रेस नेता अजय सिंह के नेतृत्व क्षमता, युवाओं के प्रति उनके समर्पण तथा समाजसेवा में उनके योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि अजय सिंह हमेशा युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे हैं और उनके हितों की आवाज मजबूती से उठाते हैं।
पूरे आयोजन के दौरान जोश, उत्साह और उत्सव का माहौल बना रहा। रैली के माध्यम से युवाओं ने एकजुटता का संदेश दिया और युवा शक्ति की मजबूती को प्रदर्शित किया।

