Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रविवार को नौवां बजट पेश करेंगी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय पर बजट का होगा सीधा प्रसारण, सभी मंडलों में भी की गई है तैयारी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रविवार को नौवां बजट पेश करेंगी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय पर बजट का होगा सीधा प्रसारण, सभी मंडलों में भी की गई है तैयारी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Jamshedpur News | Rashtra Samvad
    Rashtra Samvad
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रविवार को नौवां बजट पेश करेंगी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला कार्यालय पर बजट का होगा सीधा प्रसारण, सभी मंडलों में भी की गई है तैयारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को अपना लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश कर देश की आर्थिक दिशा तय करेंगी। वैश्विक अनिश्चितताओं और बदलते आर्थिक परिदृश्य के बीच प्रस्तुत होने वाला यह बजट कई मायनों में ऐतिहासिक और बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अवसर को यादगार बनाने के लिए भाजपा जमशेदपुर महानगर ने भी विशेष तैयारियां की हैं। रविवार को साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय में बड़े स्क्रीन पर बजट का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के तमाम वरीय नेतागण, जिला पदाधिकारी, मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्षगण, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद रहेंगे।

     

    इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि रविवार सुबह 10:30 बजे से न जिला भाजपा कार्यालय के साथ जमशेदपुर महानगर अंतर्गत सभी 28 मंडलों में भी मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में प्रमुख स्थानों पर बजट का लाइव प्रसारण किया जाएगा। जिसमें भाजपा कार्यकर्ता सामूहिक रूप से बजट के विभिन्न पहलुओं को समझेंगे। उन्होंने कहा कि बजट को लेकर लौहनगरीवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने उम्मीद जताई कि रविवार को पेश होने वाला बजट देश की आर्थिक विकास को नई गति देगा और सभी वर्गों को राहत पहुंचाएगा। साथ ही युवा, महिला, किसान, रक्षा और मजदूर वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए बजट में ठोस प्रावधान किए जाएंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि बजट देश की समग्र प्रगति एवं विकसित भारत के निर्माण की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।

    भाजपा जमशेदपुर महानगर के नव मनोनीत जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत रविवार को नौवां बजट पेश करेंगी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सभी मंडलों में भी की गई है तैयारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleऊर्जा विभाग में 160 करोड़ के घोटाले का दावा, विधायक सरयू राय ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
    Next Article आदित्यपुर से माइकल जॉन तक निकली मोटरसाइकिल रैली, कांग्रेस नेता अजय सिंह का जन्मदिन ‘युवा शक्ति दिवस’ के रूप में मनाया गया

    Related Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    August 2, 2026

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    August 2, 2026

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    August 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेपीएससी-जेएसएससी अनियमितताओं के विरोध में एबीवीपी का हस्ताक्षर अभियान, सीबीआई जांच की मांग

    श्रावणी मेला में आस्था के साथ तकनीक का संगम।

    पहली सोमवारी पर बासुकीनाथ में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश

    श्रावणी मेला: हंसडीहा में प्रशासनिक शिविर व मयूराक्षी कला मंच का उद्घाटन

    प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था के मेगा रक्तदान शिविर में जुटीं कई प्रमुख हस्तियां

    युवा आजसू सम्मेलन की तैयारियां तेज, जंबो समिति का गठन

    आसंगी चेक डैम में एनआईटी छात्र लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर फूटा छात्रों का गुस्सा

    जमशेदपुर में युवक को मारी गई गोली, गंभीर हालत में TMH में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी संघर्ष, टाटा स्टील कर्मचारी पर चापड़ से हमला, हालत गंभीर

    केस पार्टनर ही निकला गुलशन हत्याकांड का मास्टरमाइंड, गला घोंटकर हत्या के बाद शव रेल लाइन किनारे फेंका

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.