Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रानेश्वर में ‘दीदी की दुकान’ का विधायक आलोक सोरेन ने किया उद्घाटन
    Breaking News झारखंड दुमका

    रानेश्वर में ‘दीदी की दुकान’ का विधायक आलोक सोरेन ने किया उद्घाटन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रानेश्वर में ‘दीदी की दुकान’ का विधायक आलोक सोरेन ने किया उद्घाटन

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    दुमका: रानेश्वर प्रखंड अंतर्गत धनभाषा पंचायत के धनभाषा गांव में शुक्रवार को ‘दीदी की दुकान’ का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर शिकारीपाड़ा विधायक आलोक सोरेन ने फीता काटकर दुकान का शुभारंभ किया। उद्घाटन के दौरान उन्होंने लाभुक लुखीमुनी सोरेन से दुकान संचालन और योजना से जुड़ी जानकारी ली तथा दीदी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दुकान से खरीदारी भी की।

    लाभुक लुखीमुनी सोरेन ने बताया कि उन्होंने दीदी की दुकान योजना के तहत सखी मंडल से 50 हजार रुपये का ऋण लेकर इस व्यवसाय की शुरुआत की है। दुकान के माध्यम से उन्हें प्रतिमाह लगभग 7 से 8 हजार रुपये की आय होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस योजना से न केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता मिलेगी, बल्कि परिवार की जरूरतों को पूरा करने में भी सहायता होगी।

    कार्यक्रम में बताया गया कि दीदी की दुकान योजना महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इससे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

    इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश सिन्हा, जेएसएलपीएस के बीपीआरओ हरिसाधन दत्ता, बीपीएम कृपाल झा, पंचायत सचिव पुष्पेंद्र मिश्रा, सीसी सुरेंद्र हांसदा, बीएपी छवि देवी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनगरपालिका चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान की अपील
    Next Article कृषि विज्ञान केंद्र जामताड़ा में पोषण वाटिका प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण

    Related Posts

    कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेश सोंथालिया ने किया एफसीआई के सीएमडी का अभिनंदन

    July 6, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा के अध्यक्ष बने संजय कुमार कसेरा

    July 6, 2026

    समाधान समारोह-2026′ में आपसी सहमति से सुलझाएं विवाद, डालसा ने की भागीदारी की अपील

    July 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कैट के राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेश सोंथालिया ने किया एफसीआई के सीएमडी का अभिनंदन

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा के अध्यक्ष बने संजय कुमार कसेरा

    समाधान समारोह-2026′ में आपसी सहमति से सुलझाएं विवाद, डालसा ने की भागीदारी की अपील

    साइकिल पर खतरनाक स्टंट कर रहे बच्चों का वीडियो चर्चा में, रोजाना ग्रुप बनाकर करते हैं करतब

    इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट का 16वां इंस्टॉलेशन समारोह संपन्न, संचिता डे बनीं अध्यक्ष

    परसुडीह पुलिस को बड़ी सफलता, डकैती की साजिश मामले के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

    धनबाद प्रिंस खान की धमकी के बाद निरसा विधायक अरुण चटर्जी की सुरक्षा बढ़ाई gb गई SSP से मिले विधायक

    गिरिडीह 12 घंटे में नवविवाहिता हत्याकांड का खुलासा, पति गिरफ्ता

    SIR-2026 अभियान में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता: जमशेदपुर पश्चिम एवं जुगसलाई के माननीय विधायकगण से बीएलओ ने प्राप्त किया भरा हुआ गणना प्रपत्र

    UPSC प्रीलिम्स पास SC-ST अभ्यर्थियों के लिए झारखंड सरकार का बड़ा निर्णय, मिलेगी ₹1.50 लाख की आर्थिक सहायता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.