Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज, उपायुक्त व एसएसपी ने नए गोदाम का किया निरीक्षण
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज, उपायुक्त व एसएसपी ने नए गोदाम का किया निरीक्षण

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज, उपायुक्त व एसएसपी ने नए गोदाम का किया निरीक्षण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर।नगर निकाय आम चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पांडेय सहित अन्य वरीय प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रखंड स्थित नए गोदाम का निरीक्षण किया।
    निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने चुनाव सामग्री के भंडारण, डिस्पैच एवं रिसीविंग व्यवस्था, सुरक्षा इंतजामों और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार से जायजा लिया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि इसी गोदाम परिसर से मानगो नगर निगम, नगर परिषद तथा चाकुलिया नगर पंचायत के लिए चुनाव सामग्री का वितरण और वापसी (डिस्पैच व रिसीविंग) कार्य किया जाएगा।
    अधिकारियों ने गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास प्वाइंट, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, बिजली-पानी की उपलब्धता, अग्निशमन व्यवस्था समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
    इस मौके पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि नगर निकाय आम निर्वाचन में लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तर्ज पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। मानगो नगर निगम, नगर परिषद एवं चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्ट्रांग रूम की 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था की गई है और मतगणना के दौरान भी सख्त सुरक्षा प्रबंध रहेंगे।
    वहीं प्रशासन ने जानकारी दी कि सेक्टर मजिस्ट्रेटों और पोलिंग कर्मियों के प्रशिक्षण का शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। सभी कोषांग पूरी गंभीरता और सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने भरोसा जताया है कि नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराए जाएंगे।

    उपायुक्त व एसएसपी ने नए गोदाम का किया निरीक्षण नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसिदगोड़ा में विवाहित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, देवर पर प्रताड़ना का आरोप, थाना में हंगामा
    Next Article रेडियंट झारखंड 2.0 प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, हजारों छात्रों व युवाओं ने किया भ्रमण

    Related Posts

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    June 6, 2026

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    June 6, 2026

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चक्रधरपुर रेल मंडल आरपीएफ थाना प्रभारी कमलेश समादार रिश्वतखोरी मामले में गिरफ्तार, सीबीआई की बड़ी कार्रवाई से आरपीएफ में मचा हड़कंप

    डोमजूरी पंचायत की मुखिया ने नरवा के पर्सनल मैनेजर को सौंपा ज्ञापन, नरवा पुलिया के दोनों साइड जाली लगाने की मांग

    बोलानी थाना क्षेत्र मे अज्ञात वाहन के धक्के से मोटसाइकिल सवार युवक की मौत

    रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर ने तोड़ा दम, 15 लाख मुआवजे पर बनी सहमति, परिजनों ने लिया शव

    पूर्वी सिंहभूम महिला आयाम के द्वारा महिलाओं के बीच एमआरपी नीति को लेकर जागरूकता अभियान

    ब्रह्मर्षि विकास मंच की गोविंदपुर इकाई का गठन, विरेन्द्र मौआर बने अध्यक्ष

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू

    पार्वती घाट में नई सुविधाओं का शुभारंभ, पर्यावरण अनुकूल फरनेस और ‘देव आत्मा उद्यान’ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पार्वती घाट समिति ने 6 जून से नागरिकों के लिए कई नई सुविधाओं की शुरुआत की है। पर्यावरण संरक्षण और अंतिम संस्कार व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से घाट परिसर में आधुनिक लकड़ी आधारित फरनेस, ‘देव आत्मा उद्यान’ तथा ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। समिति द्वारा स्थापित नया फरनेस कम लकड़ी की खपत के साथ कम समय में अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी करता है तथा चिमनी व्यवस्था के कारण प्रदूषण भी कम करता है। इसके लिए श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता ने 11 लाख रुपये का योगदान दिया है। नवजात और पांच वर्ष तक के बच्चों के अंतिम संस्कार हेतु विकसित ‘देव आत्मा उद्यान’ में छह सीमांकित क्षेत्र बनाए गए हैं। इस परियोजना में कई समाजसेवियों और दानदाताओं ने पांच-पांच लाख रुपये का सहयोग दिया है। इसके अलावा, शौचालय एवं स्नान क्षेत्र ‘पवित्र निकेतन’ के नवीनीकरण के लिए श्री निर्मल भाई पांड्या ने पांच लाख रुपये का योगदान दिया है। समिति ने कहा कि समाज के सहयोग से पार्वती घाट में अंतिम संस्कार संबंधी सुविधाओं को अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और मानवीय बनाया जा रहा है तथा सभी दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

    करंट ने छीन ली कलम की आवाज: दैनिक भास्कर के पत्रकार मृत्युंजय सिंह का निधन, पत्रकार जगत में शोक

    अनिल कुमार ठाकुर को भाजपा का टिकट, जमशेदपुर नाई संघ ने जताया आभार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.