Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लापता युवक का नाले में मिला शव, कल्याण नगर में सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    लापता युवक का नाले में मिला शव, कल्याण नगर में सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 25, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लापता युवक का नाले में मिला शव, कल्याण नगर में सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

    राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा

    जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिले स्थित सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कल्याण नगर इलाके में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब स्थानीय लोगों ने नाले में एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान आदित्यपुर निवासी राहुल के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से लापता बताया जा रहा था। घटना के संबंध में मृतक के चाचा सुखलाल ने बताया कि राहुल दो दिन पहले कल्याण नगर स्थित अपने चाचा-चाची के घर आया था, लेकिन पहुंचने के बाद से ही संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया था। परिजन उसकी तलाश में जुटे थे, इसी बीच रविवार तड़के उसका शव नाले से बरामद हुआ। राहुल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने इसे सामान्य मौत मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस और पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। पीसीआर की टेरेसा लुगुन ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस तकनीकी और जमीनी स्तर पर हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

    कल्याण नगर में सनसनी परिजनों ने जताई हत्या की आशंका लापता युवक का नाले में मिला शव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर न्यूज़ : श्रीनाथ रॉक गार्डन, मनपीटा समेत हुरलुंग, लुपुंगडीह व नूतनडीह में जल्द शुरू होगी पाइपलाइन से जलापूर्ति
    Next Article JMM विधायक दशरथ गगराई का म्यूजिक वीडियो वायरल, ‘नशा चढ़ाओ’ गाने पर डांस से मचा विवाद

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.