Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सोनारी की बस्ती में लहूलुहान हुई जवानी, चापड़ के प्रहार से कांपी मानवता
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सोनारी की बस्ती में लहूलुहान हुई जवानी, चापड़ के प्रहार से कांपी मानवता

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 24, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सोनारी की बस्ती में लहूलुहान हुई जवानी, चापड़ के प्रहार से कांपी मानवता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता अमन ओझा

    जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम अंतर्गत सोनारी थाना क्षेत्र की न्यू कपाली बस्ती में शुक्रवार की संध्या उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 19 वर्षीय युवक कृष्णा नायक पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के मुहाने तक पहुंचा दिया गया। इस नृशंस हमले में युवक के सिर, कान एवं पीठ पर गहरे जख्म आए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। परिजनों और मोहल्ले के लोगों की तत्परता से घायल को तत्काल एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। घायल के भाई युवराज नायक के अनुसार, कृष्णा घर के समीप बैठकर मोबाइल पर गेम खेल रहा था, तभी पीछे से बस्ती का ही निवासी बाबी चापड़ लेकर आया और बिना किसी चेतावनी के उस पर प्रहार करने लगा। अचानक हुए हमले से युवक को संभलने का अवसर तक नहीं मिला। शोर-शराबा सुनकर जब आसपास के लोग एकत्र होने लगे, तो हमलावर मौके से फरार हो गया। परिजनों का कहना है कि हमले का ठोस कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, हालांकि इसे किसी पुराने विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद कुछ ही देर में छोड़ दिया, जिससे परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस की इस कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में शहर में चायनीज चापड़ जैसे घातक हथियारों से हमलों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, लेकिन कठोर कार्रवाई के अभाव में अपराधियों के हौसले बुलंद होते दिख रहे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आरोपी के विरुद्ध सख्त कदम उठाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

    चापड़ के प्रहार से कांपी मानवता सोनारी की बस्ती में लहूलुहान हुई जवानी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफर्जी शिकायतों पर दंड न होने से असंतुलन का खतरा: सवर्ण महासंघ
    Next Article सरायकेला एसपी की कानून-व्यवस्था पर कड़ी नजर, आदित्यपुर, आरआईटी व गम्हरिया थाना का किया औचक निरीक्षण

    Related Posts

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    June 13, 2026

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    June 13, 2026

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    निजी विद्यालयों की मनमानी पर लगाम की मांग, पुस्तक परिवर्तन और शुल्क वृद्धि पर राज्य स्तरीय नीति बनाने की उठी आवाज

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष पर धार्मिक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता 21 जून को

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    दिवाकर सिंह ने कांड्रा आरपीएफ प्रभारी के रूप में योगदान दिया

    संवाद 2026 युवा संसद का सफल समापन, परीक्षा सुधार पर बिल हुआ पारित

    गम्हरिया प्रखंड के दौरे पर पहुंची सांसद जोबा माझी ने अधिकारियों संग बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की

    टाटानगर में राज दीदी का दो दिवसीय आध्यात्मिक महाआयोजन, ‘रेडिएंट स्टार्स’ और ‘कुबेर का खजाना’ कार्यक्रम 4-5 जुलाई को

    15 जून से शुरू होगा कोल्हान का प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला, भोक्ताडांग के साथ गांव-गांव दिया जा रहा आमंत्रण

    संताली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे वार्ता : संजीव सरदार

    कोवाली में निर्माणाधीन पुलिया पर रेडियम तथा बांस घेरा लगाना अतिआवश्यक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.