Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुभाष जयंती पर मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई पदय़ात्रा 
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सुभाष जयंती पर मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई पदय़ात्रा 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 23, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सुभाष जयंती पर मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई पदय़ात्रा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जनसुविधा ट्रस्ट की तरफ से शुक्रवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिल्ड्रेन पार्क में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के निमित्त ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में प्रभात फेरी के तौर पर पदयात्रा निकाला गया। पदयात्रा की शुरुआत श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिल्ड्रेन पार्क से राममंदिर चौक होते हुए सोनारी के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण किया गया। रोड नंबर 7 होते हुए भारत सेवाश्रम स्कूल के नजदीक से पुनः श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिल्ड्रेन पार्क में यह यात्रा समाप्त हुई।

    कार्यक्रम में आजाद हिंद फौज में नेताजी के सहयोगी सोमेंद्र अधिकारी के पुत्र सिद्धार्थ अधिकारी सहित जयप्रकाश सिंह, एसएन सिंह, श्याम रंजन मंडल, सुप्रियो घोष, शीतल खुल्लर, अशोक सिंह, महेंद्र यादव, केके सिंह, उत्तम कुमार, सुखदेव सिंह, संजय मुंडा, बाबू सिंह सरदार, अशोक सिंह, प्रवीण पांडेय आदि मौजूद रहे।

    सुभाष जयंती पर मुकुल मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई पदय़ात्रा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेताजी के नाम पर शानदार मेमोरियल बनना चाहिएः सरयू राय
    Next Article सिद्धू कान्हु मेमोरियल हाई स्कूल केडो में सरस्वती पूजा की धूम

    Related Posts

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    June 13, 2026

    दिवाकर सिंह ने कांड्रा आरपीएफ प्रभारी के रूप में योगदान दिया

    June 13, 2026

    संवाद 2026 युवा संसद का सफल समापन, परीक्षा सुधार पर बिल हुआ पारित

    June 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाघराय मार्डी का आंदोलन लाया रंग, UCIL स्कूलों में अब गरीब बच्चों को भी मिलेगा दाखिला

    दिवाकर सिंह ने कांड्रा आरपीएफ प्रभारी के रूप में योगदान दिया

    संवाद 2026 युवा संसद का सफल समापन, परीक्षा सुधार पर बिल हुआ पारित

    गम्हरिया प्रखंड के दौरे पर पहुंची सांसद जोबा माझी ने अधिकारियों संग बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की

    टाटानगर में राज दीदी का दो दिवसीय आध्यात्मिक महाआयोजन, ‘रेडिएंट स्टार्स’ और ‘कुबेर का खजाना’ कार्यक्रम 4-5 जुलाई को

    15 जून से शुरू होगा कोल्हान का प्रसिद्ध पांच दिवसीय हरिणा मेला, भोक्ताडांग के साथ गांव-गांव दिया जा रहा आमंत्रण

    संताली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे वार्ता : संजीव सरदार

    कोवाली में निर्माणाधीन पुलिया पर रेडियम तथा बांस घेरा लगाना अतिआवश्यक

    संताली शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे वार्ता : संजीव सरदार राष्ट्र संवाद संवाददाता पोटका, 13 जून: संताली भाषा, अलचिकी लिपि और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित संताली समर कैंप-2026 का भव्य समापन शनिवार को पावड़ा स्थित माझी परगना माहाल भवन में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता धाड़ दिशोम देश परगना बैजु मुर्मू ने की। अखिल भारतीय संताली लेखक संघ (आईसवा) झारखंड शाखा एवं अखिल झारखंड संताल शिक्षक फेडरेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और जामताड़ा जिले के 354 केंद्रों पर नि:शुल्क संताली शिक्षा दी गई। 22 मई से 10 जून तक चले इस समर कैंप में बच्चों और युवाओं को अलचिकी लिपि, संताली भाषा, साहित्य, अंकगणित एवं संस्कृति का प्रशिक्षण दिया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने विभिन्न केंद्रों के शिक्षकों और प्रखंड समन्वयकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संताली भाषा, अलचिकी लिपि और संताल संस्कृति हमारी अमूल्य धरोहर है। संताली विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर वे जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे तथा इस मुद्दे को सरकार और विधानसभा में प्रमुखता से उठाएंगे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने मातृभाषा आधारित शिक्षा को मजबूत बनाने पर जोर दिया। वहीं डॉ. सत्यनारायण मुर्मू ने समर कैंप के लिए एक हजार अलचिकी अक्षर ज्ञान पुस्तिकाएं दान कीं तथा अगले वर्ष पांच हजार पुस्तिकाएं उपलब्ध कराने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन आईसवा के अध्यक्ष डॉ. रजनीकांत मांडी ने किया।

    चंपाई के करीबी नेताओं की झामुमो में घर वापसी, सरायकेला की राजनीति में बढ़ी हलचल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.