उलीडीह में सड़क हादसे में युवक की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:उलीडीह ओपी से करीब 200 मीटर की दूरी पर पिंकी होटल के पास बुधवार देर रात एक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान उलीडीह रोड नंबर-5 के हयातनगर डिमना बस्ती निवासी सिराजुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। वह जमशेदपुर में किराए के मकान में रहकर काम करता था और मूल रूप से छपरा का निवासी था।
मृतक के छोटे भाई फयाज आलम ने बताया कि सिराजुद्दीन कांड्रा स्थित स्पेक्ट्रा सुपर एलॉयज लिमिटेड कंपनी में वाहन चालक था। ड्यूटी खत्म करने के बाद वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान रात करीब 12 बजे उलीडीह इलाके में किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में सिराजुद्दीन को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि मृतक के चार बच्चे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई

