साइबर अपराध के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना जामताड़ा की टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सकलपुर मुख्य मार्ग के समीप छापामारी कर दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन, पांच सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, आधार एवं पैन कार्ड बरामद किए गए। आरोपी एसबीआई खाताधारकों को फर्जी केवाईसी के नाम पर एपीके फाइल भेजकर उनकी गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से ठगी करते थे। इस संबंध में साइबर अपराध थाना में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

