आवासीय विद्यालयों में नामांकन को लेकर आईटीडीए की बैठक, तिथियां निर्धारित
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय एवं एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नामांकन को लेकर परियोजना निदेशक, आईटीडीए की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के चार आवासीय विद्यालय एवं एक एकलव्य विद्यालय में नामांकन प्रक्रिया पर चर्चा की गई। बताया गया कि आवासीय विद्यालयों के लिए आवेदन 20 जनवरी से 20 फरवरी 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे, जबकि एकलव्य विद्यालय के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2026 है। प्रवेश परीक्षा 8 मार्च 2026 को होगी। संबंधित प्रधानाध्यापकों को नामांकन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए गए।

