Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भागवत कथा के दूसरे दिन भक्तों की उमड़ी भीड़, बोले कथा वाचक जिस घर में नारी का सम्मान होता है वहां भगवान विराजते है
    चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म सरायकेला-खरसावां

    भागवत कथा के दूसरे दिन भक्तों की उमड़ी भीड़, बोले कथा वाचक जिस घर में नारी का सम्मान होता है वहां भगवान विराजते है

    News DeskBy News DeskJanuary 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भागवत कथा के दूसरे दिन भक्तों की उमड़ी भीड़, बोले कथा वाचक
    जिस घर में नारी का सम्मान होता है वहां भगवान विराजते है

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    प्रखंड के श्रीमद् भागवत कथा आयोजन समिति हल्दीपोखर के द्वारा सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा आयोजन के दूसरे दिन बुधवार को भक्तों की भीड़ उमड़ी। बृंदावन के कथावाचक पंडित उमाशंकर शुक्ला जी महाराज ने कथा का शुभारंभ भागवत आरती व मंगलाचरण करते हुए किया, तदुपरांत उन्होंने भागवत की रचना, नारद के पूर्व जन्म की कथा ,महाभारत के अंतिम चरण, कलीकाल का आगमन, राजा परीक्षित को श्राप, श्री सुखदेव और परीक्षित का मिलन, मां देवहुती और कपिल भगवान का संवाद , सृष्टि की रचना प्रसंगों पर विस्तार से वर्णन किया। पंडित उमाशंकर जी ने धर्म की जीत ,कर्तव्य की भावना, सत्य और न्याय की महत्ता, परिवार और संबंध के महत्व,जीवन की अनिश्चितता एवं परिवर्तनशीलता पर भक्तिमूलक उपदेश दिए। उन्होंने मां देवहुती और कपिल भगवान का संवाद प्रसंग पर व्याख्यान पर कहा कि जिस कुल या परिवार में नारी का सम्मान होता है उस कुल में स्वयं ईश्वर जन्म लेते हैं, इसलिए हरेक परिवार में नारी का सम्मान होना चाहिए। कथा वाचन के क्रम में राधे राधे की गूंज से भक्ति की रसधार बहा। इस अवसर पर पार्षद सूरज मंडल, चिकित्सा पदाधिकारी डा सुकांत सीट, साहित्यकार सुनील डे, दुलाल मुखर्जी, प्रमोद पंडित जी,कथा वाचन मंडली में रामहरि पंडित जी, तबला वादक दिनेश कुमार,की बोर्ड नीरज जी,पैड पर हेमंत शर्मा,झांकी दीपक जी, भक्त जयप्रकाश राम,विजय केड़िया, परमेश्वर सरदार,निलय मंडल,नेहा मंडल, तारिणी चटर्जी, कृष्णा मंडल, शक्ति पद मंडल, रमेश मोदक, गोविंद मिस्त्री, केदारनाथ गुप्ता,रिंटू पालित, मोहनलाल सरदार, आशुतोष मंडल, अनील मंडल सहित सैंकड़ों भक्त उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील इडीआइसी की ओर से बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता आयोजित
    Next Article ऋषिकेश में गीता प्रेस की ‘कल्याण’ पत्रिका के शताब्दी अंक का अमित शाह ने किया विमोचन

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.