टाटा स्टील इडीआइसी की ओर से बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता आयोजित
राष्ट्र संवाद संवाददाता
गम्हरिया।प्रखंड अंतर्गत बुरूडीह पंचायत के नव प्राथमिक विद्यालय शिवपुर और सालमपाथर में टाटा स्टील इडीआइसी इंजीनियरिंग एंड प्रोजेक्ट विभाग की ओर से टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों स्कूल के काफी संख्या में बच्चों ने बढ़ चढ़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पश्चात सभी विजेताओं को विद्यालय के शिक्षक शिवराम नायक और प्रभा मंडल द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर मुख्य मानव संसाधन पदाधिकारी रशीद जाफरी के मार्गदर्शन में स्कूल के लिए स्पोर्ट्स एक्टिविटी आयोजित किया गया जिस्में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों ने भाग लिया। इसके सफल आयोजन में हेड एडमिन प्रदीप घोष और आशीष कुमार शर्मा का योगदान रहा। इस मौके पर इडीआइसी के प्रमुख अरूण कुमार ने बताया कि कंपनी द्वारा उक्त स्कूल को एक वर्ष के लिए गोद लिया गया है। निर्धारित अवधि के दौरान कंपनी की ओर से सीएसआर के तहत बच्चों के सर्वांगिण विकास के लिए तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर इडीआइसी टीम से मैनेजर डॉ. सुनील कुमार शर्मा, सुबोध कुमार चौधरी, निर्मल कुमार पांडेय, नवीन कुमार, रवि कुमार सिंह, रीना आदि उपस्थित थे।

