प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक संपन्न
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: समाहरणालय सभागार में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की संशोधित मार्गदर्शिका के तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, कौशल विकास, आधारभूत संरचना, पेयजल एवं महिला-बाल विकास से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा हुई। नारायणपुर एवं करमाटांड़ प्रखंड से प्राप्त कुल 15 योजनाओं के प्रस्तावों की समीक्षा की गई। समिति द्वारा नारायणपुर की 8 एवं करमाटांड़ की 2 योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। शेष 5 योजनाओं के लिए स्थल निरीक्षण कर जमीन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश अंचल अधिकारियों को दिया गया, ताकि अगली बैठक में निर्णय लिया जा सके।

