Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजेश शुक्ल ने झारखंड बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन के रूप में 14 बर्ष पूरा किया 
    Breaking News कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राजेश शुक्ल ने झारखंड बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन के रूप में 14 बर्ष पूरा किया 

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 16, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राज्य के अधिवक्ताओं का हित मेरे लिए सर्वोपरी : राजेश शुक्ल

    राजेश शुक्ल ने झारखंड बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन के रूप में 14 बर्ष पूरा किया

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के निर्वाचित चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 बर्ष का शानदार कार्यकाल पूरा किया है l जिस पर राज्य के सभी जिला और अनुमंडल से बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने श्रीशुक्ल को बधाई दिया है और अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए सदैव कार्य करने के लिए आभार जताया है l

    श्री शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के संक्षिप्त चेयरमैन के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय किए वही झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन के अपने दो दो निर्वाचित कार्यकाल में अधिवक्ताओं के कल्याणकारी योजनाओं को लगातार मूर्त रूप दिलाया lश्रीशुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल की पेंशन योजना के चेयरमैन के रूप में राज्य में अधिवक्ताओं के लिए पेंशन योजना को मूर्त रूप दिया lजो सफल रहा है और आजअधिवक्ताओं को पेंशन योजना का लाभ उनको और उनके परिजनों को मिल रहा है l

    कोल्हान के विभिन्न जिला और अनुमंडल बार एसोसिएशनो के प्रमुख पदाधिकारियों ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल को 14 बर्ष का झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दिया और उनके अधिवक्ता हित में पिछले 3 दशक से किए गए कल्याणकारी कार्यो की सराहना भी किया है l चांडिल पहुचने पर अधिवक्ताओं ने भव्य अभिनंदन किया l

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन श्री राजेन्द्र कृष्णा ने कहा है कि झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ल झारखंड के अधिवक्ताओं के गौरव है जिन्होंने राज्य के अधिवक्ताओं के सुख -दुःख में हमेशा उनके साथ रहकर मदद किया है l उन्होंने अधिवक्ता हित को सदैव सर्वोपरी माना है यही वजह है कि देश के आठ राज्यों में श्री शुक्ल को राज्य विधिज्ञ पारिषद ने अधिवक्ता रत्न से सम्मानित किया है l

    श्री शुक्ल का 14बर्ष के झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन के रूप में कार्यकाल शानदार और सफल ढंग से पूरा होने पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन श्री राजेन्द्र कृष्णा,बार काउंसिलऑफ इंडिया के सदस्य श्री प्रशांत कुमार सिंह, झारखंड बार काउंसिल के सदस्य अनिल कुमार महतो ,परमेश्वर मंडल, अमर सिंह,, राधेश्याम गोस्वामी, मृत्युंजय श्रीवास्तव,अब्दुल कलाम रशीदी, सहित अन्य सदस्यों ने श्री शुक्ल को बधाई दिया है और उनके कार्यकुशलता की प्रशंसा की है l बिहार स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रमाकांत शर्मा ,उत्तर प्रदेश स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन श्री शिव किशोर गौण ,उपाध्यक्षश्री अनुराग पांडेय ने भी श्री शुक्ल को बधाई दिया है और अधिवक्ता हित में लगातार कार्य करने की सराहना की है l

    झारखंड के अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए कार्य करता रहूंगा: राजेश शुक्ल

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है कि उन्होंने सदैव अधिवक्ताओं के हित को सर्वोपरी मानकर उनके कल्याणकारी योजनाओं के लिए कार्य किया है और आगे भी वे और मजबूती से कार्य करते रहेंगे l

    श्री शुक्ल नेआज चांडिल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे झारखंड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि इसमें उन्हें सफलता मिलेंगी l झारखंड देश का पहला राज्य है जहां सबसे अधिक अधिवक्ताओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलती हैऔर इसे और प्रभावी ढंग से आगे भी लागू कराने का कार्य करेंगे l

    श्री शुक्ल ने अधिवक्ताओ की समस्याओं को सुना तथा चांडिल बार भवन में आधारभूत संरचना बढ़ाने और नया बार कम्प्लेक्स का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की राज्य सरकार से मांग की है l

    राजेश शुक्ल ने झारखंड बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन के रूप में 14 बर्ष पूरा किया
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्रीनफील्ड अपार्टमेंट में पुलिस की छापेमारी, चार महिलाएं हिरासत में
    Next Article परसुडीह में ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन वाहन जांच, ₹83,650 का जुर्माना वसूला गया

    Related Posts

    गायत्री परिवार के युवाओं ने 251 पौधे लगाए

    July 27, 2026

    29 जुलाई से एक महीने का सेवा शिविर लगाएगा ओम कावंरिया सेवा संघ-पप्पू सिंह

    July 27, 2026

    एंबुलेंस नहीं पहुंची, खाट पर मरीज को अस्पताल ले गए ग्रामीण; अधिकारियों को भी दुर्गम रास्ते ने दिखाई हकीकत

    July 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गायत्री परिवार के युवाओं ने 251 पौधे लगाए

    29 जुलाई से एक महीने का सेवा शिविर लगाएगा ओम कावंरिया सेवा संघ-पप्पू सिंह

    एंबुलेंस नहीं पहुंची, खाट पर मरीज को अस्पताल ले गए ग्रामीण; अधिकारियों को भी दुर्गम रास्ते ने दिखाई हकीकत

    यूसीआईएल विस्थापितों की समस्याओं पर डीसी से मिले विधायक, लंबित रोजगार मामलों के समाधान की मांग

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज, राजस्थान महोत्सव-2026 को मिली राष्ट्रीय सराहना

    जमशेदपुर में 33 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 16.5 लाख रुपये की खेप बरामद

    विधायक संजीव सरदार ने किया साइकिल वितरण का शुभारंभ

    मानगो नगर निगम को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना दिया गया है : सरयू राय

    रामगढ़ सदर अस्पताल रामगढ़ में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम, नवजात बच्चियों की माताओं को सम्मानित कर वितरित की गई किट

    उन्नाव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मौत से पहले VIDEO में पत्नी समेत चार लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.