Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लोक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है टूसु पर्व : काले
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    लोक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है टूसु पर्व : काले

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है टूसु पर्व : काले

    धतकीडीह मुखी समाज द्वारा आयोजित टूसु पूजा में शामिल हुए प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले , माथा टेका, बच्चों संग नृत्य भी किया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : धतकीडीह स्थित मुखी समाज द्वारा आयोजित टूसु पूजा के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले हर्षोल्लास के साथ शामिल हुए। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता करते हुए समाज के लोगों को टूसु पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

    इस अवसर पर अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि टूसु पर्व झारखंड की लोक आस्था, परंपरा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सशक्त प्रतीक है। यह पर्व आपसी भाईचारे, सौहार्द और सामाजिक समरसता को मजबूत करता है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक जड़ों को सहेजने के साथ-साथ नई पीढ़ी तक परंपराओं को पहुँचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

    उन्होंने माँ टूसु से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की तथा मुखी समाज द्वारा किए गए भव्य एवं अनुशासित आयोजन की सराहना की। इस दौरान उन्होंने पूजा कर माथा टेका, समाज के लोगों के साथ आनंद साझा किया और बच्चों के साथ नृत्य कर उत्सव में शामिल हुए।

    कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग, महिलाएँ, युवा एवं बच्चे उपस्थित रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव और उल्लास का वातावरण बना रहा।

    लोक आस्था और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है टूसु पर्व : काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबजरंगदल ने ढूंढ निकाला रांची से लापता दो मासूम बच्चों को इसलिए झारखंड सरकार सम्मान की राशि बजरंगदल के कार्यकर्ता को दें – विहिप 
    Next Article नाला प्लस टू हाई स्कूल में विशेष अभिभावक-शिक्षक बैठक का होगा आयोजन,विधानसभाध्यक्ष रहेंगे मौजूद

    Related Posts

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    June 6, 2026

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    June 6, 2026

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उथल-पुथल में पश्चिम बंगाल की राजनीति: टीएमसी की चुनौतियां

    झारखंड: प्रणव झा की राज्यसभा उम्मीदवारी और कांग्रेस का संदेश

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.