Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिल्ली पुलिस और रांची एटीएस की संयुक्त छापेमारी, गोलमुरी से तीन युवक हिरासत में
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    दिल्ली पुलिस और रांची एटीएस की संयुक्त छापेमारी, गोलमुरी से तीन युवक हिरासत में

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJanuary 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिल्ली पुलिस और रांची एटीएस की संयुक्त छापेमारी, गोलमुरी से तीन युवक हिरासत में

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। दिल्ली पुलिस ने रांची एटीएस के सहयोग से जमशेदपुर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर तीन युवकों को हिरासत में लिया। यह कार्रवाई उस युवक की निशानदेही पर की गई, जिसे दिल्ली एयरपोर्ट से दो अलग-अलग पासपोर्ट के जरिए कई देशों की यात्रा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

    दिल्ली पुलिस की टीम रांची एटीएस के साथ गोलमुरी थाना क्षेत्र के टुइलाडुंगरी, साकची, गोलमुरी और कपाली इलाके में पहुंची। इस दौरान गोलमुरी के टुइलाडुंगरी और मुस्लिम बस्ती के बीच स्थित एक गली में किराए के मकान में छापेमारी की गई, जहां से अब्दुल गनी समेत तीन युवकों को हिरासत में लिया गया।

    तलाशी के दौरान कमरे से कुछ संदिग्ध अफगानी दस्तावेज भी बरामद किए गए। इसके बाद तीनों युवकों को गोलमुरी थाना लाकर गहन पूछताछ की गई। देर रात पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस ने तीनों को नोटिस पर छोड़ते हुए उनसे लिखित जवाब तलब किया। वहीं, दिल्ली से गिरफ्तार युवक को पुलिस अपने साथ किसी सुरक्षित स्थान पर ले गई।

    दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार युवक गोलमुरी का निवासी

    दिल्ली पुलिस के अनुसार, एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया युवक गोलमुरी का रहने वाला है और वह पिछले कुछ महीनों से अपने तीन साथियों के साथ टुइलाडुंगरी इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। करीब दो माह पूर्व वह अफगानिस्तान सहित कई अरब देशों की यात्रा कर दिल्ली लौटा था।

    जांच के दौरान युवक ने पहले अफगानिस्तान का पासपोर्ट दिखाया। संदेह होने पर जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने भारत में बना पासपोर्ट भी प्रस्तुत किया। इससे फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विदेश यात्रा और अफगानिस्तान का पासपोर्ट प्राप्त करने के प्रयास का मामला सामने आया, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में युवक ने गोलमुरी में अपने ठिकाने और वहां रह रहे साथियों की जानकारी दी। इसके बाद दिल्ली पुलिस उसे रांची लेकर आई और एटीएस के सहयोग से जमशेदपुर में छापेमारी की गई। पुलिस को इस मामले में अन्य कई संदिग्धों के ठिकानों की भी जानकारी मिली है, जिनकी तलाश जारी

    गोलमुरी से तीन युवक हिरासत में दिल्ली पुलिस और रांची एटीएस की संयुक्त छापेमारी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वर्णरेखा महोत्सव की तैयारियां पूरी, आज चार घाटों पर होगा नदी पूजन
    Next Article सीआरपीएफ कैंप जमशेदपुर में आयोजित हुई आर्ट ऑफ़ लिविंग कार्यशाला, सिखाए गए ध्यान करने के अलग–अलग तरीके

    Related Posts

    गम्हरिया के अजीत होटल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई*

    September 1, 2026

    आईजीएनसीए में ‘होमस्टेड लैंड एंटाइटलमेंट एंड मुसहर कम्युनिटी इन बिहार’ पुस्तक का लोकार्पण

    September 1, 2026

    महादेव डिग्री कॉलेज में संजू देवी बनीं अध्यक्ष, निदेशकों ने सौंपा नियुक्ति पत्र

    September 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गम्हरिया के अजीत होटल में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई*

    आईजीएनसीए में ‘होमस्टेड लैंड एंटाइटलमेंट एंड मुसहर कम्युनिटी इन बिहार’ पुस्तक का लोकार्पण

    महादेव डिग्री कॉलेज में संजू देवी बनीं अध्यक्ष, निदेशकों ने सौंपा नियुक्ति पत्र

    पुलिस पदाधिकारियों के मान-सम्मान और मांगों को लेकर झारखंड पुलिस एसोसिएशन का चरणबद्ध आंदोलन

    प्रमंडलीय आयुक्त ने एसआईआर-26 की समीक्षा की*

    कुलडीहा में सरकारी जमीन, कुएं और सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश

    लघु खनिजों की कमी से सरकारी योजनाओं पर संकट, कांग्रेस ने उपायुक्त को सौंपा मांग पत्र

    वरिष्ठ आचार्य अंजय कुमार मोदी को दी गई भावपूर्ण विदाई

    सांसद बनाम सफेदपोश कारोबारी की कहानी में अब कई सवाल!

    टाटा-सरायकेला रोड पर गाड़ियां और पब्लिक हुई हलकाल्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.